: कोरबा इमलीडुग्गू के डंपिंग एरिया में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला महिला का लाश ..
Mon, Jul 10, 2023
कोरबा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इमली डुग्गू गौ माता चौक के पास एसईसीएल मानिकपुर खदान के डंपिंग एरिया सबसे नीचे की सतह पर, घनी झुंझाटी वाले पेड़ों के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए एक महिला का लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई
मानिकपुर चौकी अंतर्गत क्षेत्र अमरैय्यापारा निवासी महिला जिंदी कौर/ पति रूमेल ,उम्र लगभग 48 वर्ष अपने घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज मानिकपुर चौकी में कराई गई थी। जिसके उपरांत उक्त गुमशुदा महिला की फोटो सहित महिला के परिजनों का संपर्क नंबर भी सोशल मीडिया में वायरल की गई थी। बता दें कि इस बीच सूत्रों से की माने तो मानिकपुर खदान परिसर के बोल्डर डंपिंग वाले क्षेत्र के सबसे नीचे की सतह पर, घनी झुंझाटी वाले पेड़ों के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए एक महिला का लाश देखा गया है।
संदेह के आधार पर महिला की पहचान उसके पति ने कपड़ों और पहनावे से कर लिया है, क्योंकि लाश पूरी तरीके से सड़ चुकी है। चेहरे का रूपरेखा बदल चुकी है। चूंकि दिनांक 06.07 2023 को गुमशुदा महिला का कोई खबर नहीं मिलने पर निरंतर खोजबीन की जा रही थी । संदेह जताया जा रहा है महिला ने ही खुद से फांसी लगाई है या फिर यह मामला है हत्या का, जांच का विषय बनी हुई है
: <em>रिसदी के विकास के लिए भाजपा ने किया जोन कार्यालय का घेराव</em>
Wed, Jul 5, 2023
कोरबा,
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 32 रिसदी में भारतीय जनता पार्टी से पार्षद अजय गौड़ और उनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्य के लिए जिला प्रशासन ,नगर निगम को अवगत कराया जाता रहा है लेकिन अपने वार्ड की समस्याओं का निराकरण ना देखते हुए उन्होंने अंत में भारतीय जनता पार्टी कोसा बाड़ी मंडल ,पार्षद दल के नेतृत्व में वार्ड के नागरिकों के साथ जोन कार्यालयों का घेराव कर दिया और अपनी मांग पत्र को निगम प्रशासन को सौंपा है, जिसमें उनके क्षेत्र में यदि 30 दिवस के अंदर विकास कार्य प्रारंभ नहीं किए जाते हैं तो फिर पुनः भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन जाएगा ।
इस अवसर पर पार्षद अजय गौड़ के साथ जिलाध्यक्ष राजीव सिंह पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल महामन्त्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया,नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, प्रकाश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा , सुमन सोनी, दिनेश वैष्णव, चंदन सिंह, ललेश दुबे, लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, रमा मिरी, पार्षद ऋतु चौरसिया, चंद्रलोक सिंह, निखिल शर्मा ,नारायण दास महंत ,द्रोपती वर्मा ,सुकंदी यादव, रितेश कुमार साहू ,हरे राम साहू ,धर्मपाल सोलंकी, पुनिराम साहू, मुरितराम साहू, संजय मानिकपुरी,राजेश राठौर,भजन सिंह कंवर, बलदेव दीवान, मिलन दास महंत, संजय बरेठ, वीरेंद्र नायक, देवेंद्र सिंह चौहान, अश्वनी चौबे, गिरधारी रजक ,सुभाष राठौर, राजेश शर्मा, जय लहरे,शिव चंदेल, संजीव शर्मा, धर्मेश कड़वे, चंदन मजूमदार, के साथ बड़ी संख्या मे वार्ड की बहने उपस्थित रही
अगर निर्धारित दिनों के अंदर विकास कार्य नही किया गया तो भाजपा के साथ पार्षद भी भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय भी किया गया।
: रातखार बाय पास में हुआ भयानक सड़क हादसा एक युवक मृत।
Tue, Jul 4, 2023
कोरबा राताखार बाय पास मांर्ग में हाइवा ने बाइक सवार एक युवक को लिया चपेट में मृतक नाम कृष्ण कुमार यादव अकरकरा ग्राम मानाडेरा की शिनाख्त हो पाई है पुलिस जुटी जांच में, तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक हाइवा चालक CG04HX1869 के चालक ने बाइक पल्सर CG11 BD1984 सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है, शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है अभी शनिवार और रविवार की रात शहर के 3 युवकों की मौत को शहर के नागरिक भूल नही पाये थे और आज दोपहर की घटना से शहरवासी भय से भर गए है
पुलिस और जिला प्रशासन को दुर्घटनाओं पर रोक लगाने ठोस कदम उठाने की जरूरत है जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके अभी कोरबा सांसद ने कुछ दिनों पूर्व इस दिशा में हेलमेट का अनिवार्य रूप से पालन कराए जाने की बात कही थी। वही कल राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भी वाहन धीमे चलाने कोरबावासियों से मार्मिक अपील की थी
मृतक का नाम कृष्ण कुमार यादव ग्राम अकरकरा मानाडेरा का रहने वाला है।