: भारतीय संस्कृति की खूबसूरती क्लासिकल नृत्य
Fri, Feb 24, 2023
कोरबा।
सत्यम शिवम सुंदरम् आनंद मेले पर बहुत सुंदर भक्तिमय गीतो पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने शामिल होकर अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। जहाँ पर कोई प्रतिभागी महाकालके वेशभूषा में तो कोई भी काली के अवतार में तो कोई ने कृष्णा के रूप में नृत्य कर दर्शको को मन मोह लिया। लगभग तीस प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार पोडीबहार निवासी संजना सोनी को दिया गया। जिन्होंने महादेव शंकर के वेशभूषा में नृत्य कर समां बांधा। द्वितीय पुरस्कार स्मृति बुधिया को तथा तृतीय पुरस्कार याशिका चौहान को दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्यों में अतिथि के रूप में सी.एस.ई.बी. सुपरवाईजर रविन्द्र साहू, प्रसिद्ध गोल्ड मेडलिस्ट क्लासिकल नृत्यांगना प्रीती चंद्रा तथा मंदाकिनी चंद्रा उपस्थित थे. नृत्यांगना प्रीति चंदा ने कार्यक्रम के अंत में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। अतिथियों ने विजेताओं को मोमेंटो भेंटकर व उपहार देकर सम्मानित किया व सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र साहू ने कहा कि गीत संगीत और नृत्य एक ऐसी विधा है। जिसमे जब सप्तसुर लगते है और हमारी शारीरिक गतिविधियां है उन सुरों के साथ जुड़ जाती है तो आनंद की अनुभूति होती है इस सत्यम् शिवम् सुंदरम् आनंद मेले में इन्ही सप्तसुरो का समागम मुझे देखने को मिला। साथ ही उन्होने इस मेले में सभी से एक बुराई को त्याग करने का आहवान किया क्योकि बुराईयों का त्याग करने से ही हम परमात्मा तक पहुंच सकते है। बहन प्रीती चंद्रा ने कहा कि मैं यहां इस प्रकार के प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में पहली बार आई हूं। चूंकि मैं एक क्लासिकल डांसर हु नृत्य का आरंभ सदैव ही भक्ति वंदना से होता है ठीक वैसे ही आध्यात्मिक, सकारात्मक वातावरण की अनुभूति मुझे यहां आने पर हो रही है साथ ही उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान समय सभी लोगों की रूचि वेस्टर्न डांस में होने लगा है परंतु भारतीय संस्कृति की खुबसूरती जो क्लासिकल डांस है उसकी जगह कोई भी नही ले सकता। अतिथि मंदाकिनी चंद्रा ने कहा कि हमारी जो संस्कृति है। उसे आज के बच्चों से जोड़ना और इतने सुंदर व सरल तरीके रूप मे रखना जो आकर्षण का केंद्र है जो चाहे मनोरंजन का कला का ज्ञान का हो मन के भावों को प्रदर्शित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम होता है कला, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी ने कहा इसे आनंद मेला कहे या शिव सध्या कहे या संगीत संध्या वास्तव में ये मेला आत्मा और परमात्मा का मेला है जो सच्चा आनंद है। इस अवसर पर अतिथि शंकर टीकादार भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों को आयोजको द्वारा मोमेंटो भेंटकर सम्मनित किया गया। प्रथम विजेता संजना सोनी ने कहा कि मुझे यहा आकर बहुत अच्छा लगा और मेरे कोरियोग्राफर गुरू संदीप सर है जिनकी वजह से आज की प्रतियोगिता में प्रथम आई हूं। काफी संख्या में दर्शको ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
: इमलीडुग्गू के लोगों ने किया चक्काजाम
Tue, Feb 21, 2023
कोरबा।
जिले के ईमलीडुग्गू वार्ड में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वार्ड के तालाब का सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर लोगों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस चक्काजाम में वार्ड पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग सड़क पर बैठ गए। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और लोगों के प्रदर्शन को समाप्त करवाया। मांगो को पूर्ण करने के लिए क्षेत्र वासियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में फिर से चक्काजाम करने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार भारी वाहनों के परिचालन से उड़ने वाली धूल से परेशान ईमलीडुग्गू वार्ड के लोगों ने अपनी घोषणा के मुताबिक कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया। वार्ड के बीच से भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही क्षेत्र के तालाब का सौंदर्यीकरण करने प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। निर्धारित अवधी में मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने फिर से चक्काजाम प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
: निजी कंपनी के विरोध में जंगल मे बैठी ग्रामीण महिलाएं, कम्पनी को ब्लास्टिंग और सर्वे का काम रोकी...
Tue, Feb 21, 2023
कोरबा।
एक निजी कम्पनी द्वारा कोरबा वनमण्डल के पसरखेत रेंज के कोलगा जंगल मे भूगर्भीय सर्वे एवम ब्लास्टिंग का कार्य कार्य कर रही है,जिसका विरोध गांव की महिलाएं लगभग एक माह से लगातार विरोध कर रही है,कम्पनी के कर्मचारियों से भी चर्चा कर रही है,लेकिन कम्पनी उनसे बात करने के बजाय उनको डरा धमका रही है,जंगल मे बिना गाँव वालों की सहमति के बगैर सर्वे एवम ब्लास्टिंग का काम कर रहा है,जिसके विरोध में आज कोलगा गाँव की महिलाएं एकत्रित होकर जंगल पहुची और जंगल मे बैठ गई।बताया जा रहा है कि एक निजी कम्पनी महिलाओं की भीड़ देखकर उल्टे पाँव लौट गई।यह सुबह 9 बजे सर्वे कार्य के लिए कम्पनी जंगल पहुंचे, और अपना कार्य शुरू किया, जैसे ही ग्रामीण महिलाओं को पता चली तो पूरे गाँव की महिलाएं एकत्रित हो जंगल कूच की और जंगल मे बैठकर विरोध किया।
जंगल मे बैठी ग्रामीण महिलाओं का कहना है भूगर्भीय सर्वे और ब्लास्टिंग को हमारे जंगल मे नही करने देंगे।जंगल से हमे साल,तेंदूपत्ते,मछुआ, हर्रा व अन्य वनोपज मिलती है जिसे कम्पनी न भूकंप न विधि से नष्ट कर रहे हैं।