Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: बाबा बुड्ढा अमरनाथ श्रद्धालुओं के 5वें जत्थे में 5 बच्चों समेत 480 यात्री राजौरी-पुंछ पहुंचने पर जोरदार स्वागत, कड़ा पहरा

Vivek Sahu

Mon, Aug 12, 2024
जम्मू/राजौरी/न्यूज उड़ान बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी जी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। रविवार को 5वें जत्थे का आधार शिविर यात्रा मैदान राजौरी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बाहरी राज्यों से यात्री जत्थे में 05 नन्हें बच्चे भी शामिल थे और राजौरी में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की रेखदेख में स्वर्णकार संघ राजौरी ने यात्रियों के लिए लंगर व्यवस्था की और यात्रियों ने लंगर प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत प्रशासन की रेखदेख में पुंछ के लिए रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था देर शाम को पुंछ अखाड़ा स्थल पहुंचा। यहां पर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को रात्रि श्रद्धालु पुंछ में ही विश्राम करेंगे और सोमवार की सुबह श्रद्धालु बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करके वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।   जम्मू से निकला यात्रियों का पांचवां जत्था सुबह सीमावर्ती जिला के अंतर्गत सुंदरबनी पहुंचा। यहां पर यात्रियों का विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया,इसके बाद श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजौरी पहुंचे यहां पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा व ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। आधार शिविर राजौरी में लंगर प्रसाद ग्रहण करने के बाद पंजीकृत यात्रीगण देर शाम पुंछ पहुंचे यहां पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ साथ सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। यात्रियों के पांचवें जत्थे में जम्मू कश्मीर के स्थानीय यात्रियों को छोड़, देश के बाहरी राज्यों से आए पंजीकृत 334 पुरुष, महिला 141 , 05 बच्चों समेत 480 यात्री शामिल थे। इसमें पश्चिम उड़ीसा से 210, विधर्भ से 144, झारखंड से 62, पुर्व उड़ीसा से 18,मेरठ से 17, चित्तौड़ से 12, मालवा से 06, जोधपुर से 04, हिमाचल से 03, पंजाब से 02 और उत्तर बिहार से 02 आए यात्री 10 बसों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के साथ आधार शिविर राजौरी पहुंचे।   यात्रा शिविर के मुख्य द्वार व मैदान में यात्रियों पर फूल वर्षा की गई, वहीं यात्रा प्रमुख रामचन्द्र जी नायक के साथ झारखंड से प्रदीप कुमार ,पश्चिम उड़ीसा से यात्रा प्रमुख एस रंजन मिश्रा,विधर्भ प्रान्त प्रमुख सुभाष पटले, पूर्व उड़ीसा से यात्रा प्रमुख संजय सिंह का विश्व हिंदू परिषद राजौरी व बजरंग दल राजौरी व अन्य संगठनाे के नेताओं द्वारा बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी का चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और यात्रियों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियार व तीसरी आंख से सुरक्षाबलों द्वारा निगरानी की जा रही है, सुरक्षाबल हर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। रिपोर्ट - अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन