Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था राजौरी में लंगर प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत

Vivek Sahu

Sat, Aug 10, 2024
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा का तीसरा जत्थे का राजौरी यात्रा मैदान सहित अन्य जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।   बाहरी राज्यों से आ रहे श्रद्धाुलओं द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंक घटनाओं से बेखोफ होकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।   राजौरी यात्रा आधार शिविर में डेढ़ बजे दोपहर को लंगर प्रसाद ग्रहण करने के उपंरात देर शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का काफिला आखाड़ा मंदिर पुंछ पहुंच गया। यहां पर रात को यात्री रुकेंगे और शनिवार की सुबह मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ (बाबा चट्टानी) के दर्शन करेंगे। बिना पंजीकृत कुछ यात्रा वाया कालाकोट एनएच 144वी मार्ग से शिव खोड़ी जम्मू के लिए रवाना हो रहे हैं। जयपुर से 308, दक्षिण गुजरात से 24, कानपुर से 149, दक्षिण बिहार 161, चितौड़ प्रांत से 14, जम्मू से 04, छत्तीसगढ़ से 33 , बंगाल से 03, जोधपुर से 01, मालवा से 40, व तेलगाना से एक कुल पंजीकृत 738 श्रद्धालु थे। यह यात्रा जम्मू से चलकर सुबह पहले सुंदरबनी पहुंची, जहां पर यात्रियों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया था। इसके बाद यात्रा राजौरी पहुंची, जहां पर यात्रा समिति व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धाुलओं पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया, और यात्रा में शामिल लोग बच्चों , दोस्तों-मित्रों सहित देश भक्ति व धार्मिक संगीत पर नाचते नजर आए श्रद्धाुलओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में शमिल श्रद्धाुलओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। तीसरे जत्थे में 554 पुरुष, 168 महिलाएं और 16 बच्चे 15 बस और तीन कार में सवार होकर राजौरी पहुंचे पंजीकृत यात्रा कुछ समय यात्रा आधार शिविर राजौरी में रुकने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का काफिला दोपहर डेढ़ बजे पुंछ के लिए रवाना हा गया और पुंछ में विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, जगह-जगह पर यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। सेना, राष्ट्रीय राइफल, जेके पुलिस, सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा की जा रही है।   यात्रा आधार शिविर राजौरी में विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग स्टाल लगाए गए हैं व पर्यटन विभाग ने उन्हें जिला राजौरी व पुंछ के धार्मिक व एतिहासिक स्थलों की विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिविर लगाया जहां पर श्रद्धाुलओं ने अपनी सेहत संबंधी समस्या को बताने व जांच के साथ दवाई ली। भारतीय जवान, अधिकारी हर आने जाने वाले संदिग्ध पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सेना बटालियन के जवान अधिकारी खोजी कुत्ते के साथ राजमार्ग व यात्रा मैदान राजौरी में लगातार दिन रात गश्त कर रहे है। वहीं दूसरे जत्थे ने शनिवार को बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के उपरांत जल पान लंगर और विश्राम करने के उपरान्त कड़ी सुरक्षा में जम्मू के लिए रवाना हो गए। यात्रा में श्रद्धालु जय घोष लगाते हुए नजर आए और उत्साह देखने को मिल रहा था। रिपोर्टर - अनिल भारद्वाज   फोटो कैप्शन _ - यात्रा आधार शिविर राजौरी में देश भक्ति गीत पर नाच गाना करते हुए श्रद्धालु । - राजौरी में श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद पारोसते हुए सेवादार।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन