: कांग्रेस विधायक राजौरी इफ्तिखार ने आला अधिकारियों को साथ रख पंचायत चढ़हान, सनकारी, पलमा का किया तूफानी दौरा।
Vivek Sahu
Sat, Nov 23, 2024
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान
इंडियन कांफ्रेंस के विधायक राजौरी इफ्तिखार ने बिजली, पानी, ग्रामीण विकास, सिंचाई आदि विभाग अधिकारियों को साथ रख नदी नालों को पैदल पार कर पंचायत चढ़हान के गांव सनकारी पलमा का तूफानी दौरा किया।
पंचायत के लोगों ने विधायक व अन्य नेताओं का पुष्प वर्षा के साथ फूलों व भारतीय करंसी के नोटों के हार पहना कर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी विधायक (एमएलए) ने गांव का दौरा कर हमारी सूद ली है।
जिसकी हमें खुशी है आज से पहले जीतने भी मंत्री- विधायक रहे हमारे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज ही किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित स्याल, शाम लाल आदि नेता भी मौजूद थे।
चौधरी दरबार, पूर्व सरपंच हसन मोहम्मद, मोहम्मद अब्दुल्ला,
नंबरदार आजम, त्यारा आदि ने समस्या को उजागर करते हुए कहा कि बिजली, पानी की समस्या से गांववासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नदी पर पुल न होने की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है खासकर बरसात के दिनों में दिक्कतें ओर ज्यादा बढ़ जाती है।
जब कोई बीमार हो जाता है। मुलाजिम लोग व स्कूली बच्चों को जान हथेली पर रख नदी को पार करना पड़ता है पुल न होने की वजह से।
सड़क लिंक मार्ग दिया जाए। गांव में डिस्पेंसरी दी जाए। पानी के लिये दर दर की ठोकरें खा कर मीलों का पैदल सफर तय कर नदी नालों से पानी लाना पड़ता है। हम गांव वालों को जल जीवन मिशन से कोई लाभ नहीं मिल पाया है।
बिजली की तारें पेड़ों के साथ बंदी हुई है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। और हादसा होने पर बिजली विभाग जवाबदेह होगा।
जल्द से बिजली के खंभे और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर दिया जाए। और ट्रांसफार्मर को सनकारी सड़क मार्ग के पास लगाया जाए।
ताकि ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर उसे आसानी से मरम्मत के लिए शिफ्ट किया जाए। जॉब कार्ड से
नाम डिलीट कर दिए गए हैं। उन्हें फिर से जाब कार्ड में दर्ज किया जाए।
वहीं विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जिससे में अच्छी तरह से वाकिफ हू। आप लोगों की समस्या समझो के मेरी समस्या है। और आप लोगों की समस्या को एक एक कर दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मैं ऐलान करता हूं कि पानी की समस्या के मध्यनजर वाटर टैंक दिया जाएगा जल्द। जहां पानी सप्लाई नहीं पहुंच पाएगी वहां हेड पंप दिए जाएंगे। अन्य पंचायत गांववासियों से सलाह कर पुल व सड़क मार्ग देने का प्रयास करूंगा।
आप लोगों की समस्याएं जायज हैं जिन्हें एक एक कर पूरा किया जायेगा। उपरांत वहीं लोगों की समस्या के मध्यनजर विधायक राजौरी इफ्तिखार अहमद ने अधिकारियों व नेताओं के साथ शिक्षा जोन बलजरालां के अंतर्गत सरकारी मिडिल स्कूल चढ़ान का दौरा किया और बच्चों और शिक्षकों से मुलाकात की। जहां लोगों ने स्कूल का दर्जा बढ़ाने के साथ खेल मैदान की समस्या बताई। विधायक ने कहा कि में अपने पहले सीडीएफ की शुरुआत इसी स्कूल के बच्चों को खेलकूद का सामान देकर करूंगा। फिजिकल टीचर इसकी लिस्ट देंगे। आप लोगों की सभी मांगे जायज है।
आपने अपना वायदा पूरा किया और अब में अपना वायदा पूरा करूंगा। इसमें आप लोगों का सहयोग भी जरूरी है। विधायक में नहीं विधायक आप हैं।
विधायक इफ्तिखार अहमद ने लोगों की समस्या को सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से सवाल जवाब मांगे।
अधिकारियों कर्मचारियों को जल्द समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जिससे में अच्छी तरह से वाकिफ हू। आप लोगों की समस्या समझो के मेरी समस्या है।
आप लोगों की समस्या को एक एक कर दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट - अनिल भारद्वाज
....Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन