: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
Vivek Sahu
Thu, Apr 24, 2025
जम्मू( न्यूज उड़ान) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
इस आतंकी मुठभेड़ में सेना का एक जवान के शहीद हुआ है। इससे पहले सेना ने बारामूला में 2 आतंकवादियों को मार गिराया, जिनके पास से हथियार और आईईडी बरामद हुए।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना और पुलिस की तरफ से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सेना की कई टुकड़ी पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
जम्मू प्रदेश के उधमपुर सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना पर आतंकियों ने गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सेना की तरफ से भी लगातार फायरिंग हो रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि यहां सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है।
सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों का वही समूह है जिसे हाल ही में रामनगर क्षेत्र में ट्रैक किया गया था।
ये 3 पाकिस्तानी आतंकी हो सकते हैं।
इस मुठभेड़ में रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है।
घटनास्थल पर भारी जेकेपी सहित अन्य फोर्स मौजूद है।
पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट मोड पर काम कर रही है।
सूत्रों की माने तो इस समय घाटी में 100 से ज्यादा आतंकी एक्टिव हैं।
वहीं जम्मू, राजौरी और पुंछ जिला में 60 से ज्यादा आतंकी सक्रिय है।
वहीं आतंक को लेकर स्थानीय प्रदेश के लोगों में केंद्र सरकार के प्रति काफी रोष है।
जो 370 धारा हटाने के बाद भी आतंक को जम्मू कश्मीर से खत्म नहीं कर पाई, बल्कि नुकसान ही नुकसान हो रहे है।
लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार वोट की राजनीति बंद कर आतंकियों पर कार्रवाई करे।
रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाजTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन