Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: सरकारी स्कूल का हेडमास्टर निकला आतंकियों का मददगार , गोला बारूद बरामद

Vivek Sahu

Sun, Apr 21, 2024
जम्मू/राजौरी /न्यूज उड़ान जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल का हेड मास्टर पिछले कईं सालों से आतंकवादियों की मदद कर रहा था और आतंक को फैलाने के लिए तरह-तरह के हथ कंडे अपना रहा था।   सूत्रों के मुताबिक ओजीडब्ल्यू पिछले लंबे समय से आतंक फैलाने का काम तो कर ही रहा था , उसका मकसद आगामी चुनाव की भीड़ में बारी नुकसान पहुंचाने का था।   सेना की आर-आर बटालियन , रोमियो व जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बिंग के जवान काफी दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। आखिर ओजीडब्ल्यू हेडमास्टर को जवानों ने दरदबोच लिया। पूछताछ के उपरांत उसके कब्जे से विदेशी हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया, जांच जारी है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकियों के लिए कार्य कर रहा था। उसके पास से पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुआ है।   जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में रविवार को सेना की राष्ट्रीय राइफल और रोमियो व जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बिंग के जवानों ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। ओजीडब्ल्यू एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के तौर पर कार्यरत है। उसके पास से एक पिस्तौल और घर से दो विदेशी ग्रेनेड भी बरामद किए।   पकड़े गए ओजीडब्ल्यू की पहचान क़मरुद्दीन के रूप में की गई है। इस संबध में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू है। .... रिपोर्ट -अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन