Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: सुशील बजरंगी ने नये मुख्य सचिव का पदभार संभालने पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डुल्लू का किया स्वागत, लापरवाह अधिकारियों पर नकेल कसने की मांग

Vivek Sahu

Fri, Dec 8, 2023
जम्मू/राजौरी- न्यूज उड़ान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अटल डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर के नये मुख्य सचिव का पदभार संभालने पर सीमावर्ती जिला राजौरी व जिला पुंछ की गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को विकास व रोजगार को लेकर काफी उम्मीदें हैं। वहीं समाज सेवी व युवा नेता सुशील कुमार बजरंगी ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव डुल्लू से उनके कार्यालय में मुलाकात कर माता जी की चुनरी भेंट कर उनका तह दिल से स्वागत किया और सीमावर्ती जिला राजौरी के विकास व युवाओं के लिए रोजगार देने की बात रखी।   सुशील बजरंगी ने कहा कि सीमावर्ती जिला के लोगों को आपजी से काफी उम्मीदें हैं। राजौरी जिला के कईं विकास कार्य अभी भी पिछले काफी वर्षों से रुके पड़े हैं। शहर के बीचों-बीच पुलों के निर्माण कार्य अधर में लटके पड़े हैं जिससे राजौरी नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। नोशहरा, कालाकोट, सुंदरबनी , कोटरंका में भी जाम की समस्या बनी रहती है। जहां तक कि बाढ़ में बह गए पुल भी आजतक नहीं बन पाए हैं। इन्हें जल्द पूरा करने साथ राजौरी में फ्लाई ओवर ब्रिज बनाएं जाएं। राजौरी नगर में सड़कें तो है पर लोगों के चलने के लिए रास्ता तक नहीं है। जिससे हर पल बड़े सड़क हादसे की संभावना रहती है। सड़कों की जर्जर हालत की बजह लापरवाह अधिकारी हैं। टीचर विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल-कालेज में पहुंचने के लिए यात्री गाड़ियां तक नहीं है। चिकित्सा केंद्रों में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को दूर किया जाए। पेयजल समस्या के लिए योजनाएं तो बनी हैं, लेकिन जमीनी स्तह शहर के साथ खासकर गांव के लोग आज भी दर दर की ठोकरें खा रहा है। कईं दूरदराज गांवों के लोग व जानवर आज भी एक ही गड्ढे से पानी पीने को मजबूर हैं।   आज भी कईं घर शौचालय से बंचित हैं। लोग बिजली के मनमर्जी के बिल आने से परेशान हैं। नगर परिषद राजौरी आज भी नदी नाले में कचरा फेंकने का काम कर रहा है। ऐसा लगता है कुछ अधिकारी साइन लोकेशन बोड का पैसा भी हड़प कर गए। पर जिला पुंछ के नगर में जगह-जगह साइन लोकेशन बोड भी हैं और सफाई भी हो रही है। राजौरी में धांधली इतनी की निर्माण कार्य के अगले दिन परत खुल जाती है और जांच व पूछताछ करने बाला कोई नहीं। पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भी सोया बैठा है। जिला राजौरी में खाद्य पदार्थों में मिलावट बड़ रही है सम्बंधित विभाग अधिकारी आंखे मूंद रखते हैं। सेना क्षेत्र के पास गैरकानूनी तरीके से बड़ी बड़ी इमारतें व मकान बनाए गए है और बनाये जा रहे हैं।   अखनूर-पुंछ राजमार्ग के चौड़ीकरण में धांधली हो रही है। यातायात नियमों की दवाकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विभिन्न विभागों व स्कूल कालेजों में तैनात पढ़े लिखे लोगों को अनुभव के साथ स्थायी बनाया जाए। शिक्षा निति को ओर सुधारने की जरूरत है। लापरवाह अधिकारियों की जांच कर उन्हें रेड मार्क किया जाए। ताकि समस्याओं से जूझ रहे लोगों व युवाओं को निजात मिल सके। मुख्य सचिव बनने पर लोगों को आपसे बड़ी उम्मीदें हैं। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन