Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, पांच जवान घायल, इलाज के दौरान एक जवान शहीद क्षेत्र में छानबीन जारी।

Vivek Sahu

Sun, May 5, 2024
जम्मू कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं। हमला लिंक मार्ग शाहसितार गुरसाई के पास जिला पुंछ में हुआ है। घटना का क्षेत्र मेंढर और सुरनकोट तहसील के सेंटर टाप में है। और यह क्षेत्र जंगल से गिरा हुआ है और बीजी से कुछ ही दूरी पर है जहां आतंकी पहले भी काफी नुकसान कर चुके हैं। आतंकी हमले की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां को क्षेत्र में भेजा गया। क्षेत्र को घेर लिया गया है ।   जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स काफिले के साथ एमईएस वाहन भी था। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने जंगली क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हर आने जाने वाले निजी वाहन की तलाशी ली जा रही है। एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया।   फोटो में आप एयरफोर्स ट्रक को क्षतिग्रस्त हुए देख सकते हैं। हमले में भारतीय वायुसेना के 5 जवान घायल हुए हैं, घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घटनास्थल पर इंडियन एयरफोर्स के गरुड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटना में शामिल आतंकवादियों की तलाश में जुटे हुए हैं।   पुंछ में आतंकी हमले में घायल हुए इंडियन एयरफोर्स के जवानों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। हमले के बाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल (लोकल मिलिट्री यूनिट्स) द्वारा कार्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट- अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन