Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी की वार्षिक यात्रा का पहला जत्था सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत, राजौरी-पुंछ क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पहरा - तीसरी आंख से निगरानी

Vivek Sahu

Wed, Aug 7, 2024
जम्मू/राजौरी/न्यूज उड़ान बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी जी की वार्षिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।   महामंडलेश्वर राज गुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने विशेष पूजार्चना कर आधार शिविर का निरीक्षण के उपरांत ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया।   स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने जमकर भारत माता व भोले के जयघोष लगाए और ढोल नगाड़ा कर नाचगाना किया।   प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, यात्रा की सुरक्षा के लिए राजौरी पुंछ के इस अवसर पर जिला आयुक्त (डीसी) राजौरी ओम प्रकाश भगत , राजौरी एसएसपी रणदीप कुमार, एडीसी राजीव खजुरिया अन्य सेना, राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ, बीएसएफ अधिकारी-जवान व विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद थे।   यात्रा के पहले जत्थे में पंजीकृत 651 यात्री शामिल थे जिनमें 562 पुरुष, 86 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल है। यात्रा में पंजीकृत एक टेंपो , 13 बस में सवार होकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर को आधार शिविर राजौरी पहुंचे यहां पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।   यहां पर जलपान करने के बाद यात्री दो बजे के करीब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ के लिए रवाना हो गए।   रात को यात्री पुंछ में विश्राम करेंगे और अगली सुबह यात्री ,बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। स्थानीय लोगो को मिला के यात्रा में 12 सौ से पार बताई गई। वहीं महामंडलेश्वर 1008 राजगुरु स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज आधार शिविर राजौरी में पहुंच पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया।   इस अवसर स्वामी जी ने कहा कि यात्रियों के लिए काफी बेहतर प्रबंध किए गए है, डीसी राजौरी और प्रबंधक कमेटी सदस्यों का धन्यवाद किया। स्वामी जी ने कहा कि पहले देशभर में जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर उल्टा पुलटा प्रचार कर भक्तों को डराया गया लेकिन बजरंग दल ने अपने बल पर यात्रा की शुरुआत की, जो आज लाखों की संख्या में पहुँच रहे है। विश्व हिंदू परिषद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन काफी बेहतर कार्य कर रहे है,लोग यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से आ रहे है, भक्तजन को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, जवान पहरे पर खड़े हैं, वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं श्रद्धालुओं बेफिक्र होकर यात्रा करें।   वहीं यात्रा का भींभर गली (बीजी) ब्रिगेड पहुंचने पर सेना ने भी स्वागत किया देर शाम यात्रियों के पुंछ पहुंचने पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।   सुंदरबनी व नोशहरा टीसीपी के पास शिविर में भी यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न धार्मिक संगठनों के नेताओं के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और यात्रियों को जलपान ग्रहण करवाया इसके बाद यात्री राजौरी के लिए रवाना हो गए।   प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए है, चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों के साथ साथ सेना, सीआरपीएफ , बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है।   यात्रा मार्ग के साथ साथ आधार शिविर में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है,विभिन्न विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए है।   सरकारी डॉक्टर व अग्निशमन विभाग व अन्य विभाग भी सेवा के लिए मौजूद थे। रिपोर्टर -अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन