Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: बिना पैसे के काम नहीं होता यह राजौरी है , टीएसओ राजौरी 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, Oct 12, 2023
जम्मू संभाग के जिला राजौरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जाल बिछा कर एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने कार्रवाई की है। टीएसओ ( तहसील सप्लाई अधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग) राजौरी को हजारों रु. की रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। संबंधित कार्यालय का रिकॉर्ड जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों ने कहा जिला में ऐसे भष्ट अधिकारी और भी हैं। जिनपर जाल बिछाकर ऐसे ही कार्रवाई की जरूरत है। बुधवार को सीएपीडी कार्यालय राजौरी में एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा। एसीबी को लिखित शिकायत मिली जिसमें आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता ने अपने पिता से अलग राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने भाई की बीपीएल आईडी के लिए नंबला निवासी राशन डीलर दिल मोहम्मद से संपर्क किया। राशन डीलर ने शिकायतकर्ता के साथ तहसील आपूर्ति अधिकारी (टीएसओ), राजौरी से संपर्क किया और आवश्यक संबंधित दस्तावेज जमा किए। ताकि बीपीएल ईडी मिल सके। हालांकि, राजौरी के टीएसओ मो. रेयाज़ ने बीपीएल आईडी जारी करने में देरी की और शिकायतकर्ता से इसे जारी करने के लिए रिश्वत के रूप में 20 हजार रूपये की मांग रखी और कहा कि बिना पैसे के काम नहीं होता। यह राजौरी है। शिकायतकर्ता ने टीएसओ राजौरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस स्टेशन एसीबी राजौरी में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई के लिए अपनी टीम तैनात कर दी। और शिकायतकर्ता सीएपीडी कार्यालय राजौरी पहुंचा और टीएसओ की मांग पर रुपए देकर बाहर आ गया। और एसीबी ने छापा मार कर टीएसओ राजौरी रियाज को अपनी गिरफ्त में ले लिया । टीम ने जब सख्ती बरती तो उसने कबूल कर दिया । उसके कब्जे से 18 हजार रुपए बरामद किए जो एक शिकायत कर्ता ने दिए थे। वहीं एसीबी ने कुछ आधिकारिक रिकॉर्ड भी जब्त किया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी कर दी है। .. अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन