: ताबड़तोड़ दागी गोलियां,10 सेकंड में 22 फायर,कस्टडी मिलते ही बनाई थी योजना
Sun, Apr 16, 2023
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विगत लगभग 40 वर्षों से आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले तीनों युवकों सनी,अरुण,लवलेश ने अपने मंसूबे को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। प्राथमिक तौर पर यह बात सामने आई है कि इन युवकों ने अतीक और उसके भाई की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी जब न्यायालय ने इन्हें पुलिस की कस्टडी में देने का आदेश दिया। तब इन्होंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस को एक प्रक्रिया के तहत अतीक और अशरफ को सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल चेकअप कराने की औपचारिकता पूरी करनी थी। कड़ी सुरक्षा के साये में अस्पताल के प्रवेश द्वार से पहले अतीक से बात करने के लिए मीडिया कर्मी पहुंचे हुए थे और वे अतीक से सवाल-जवाब कर ही रहे थे कि बड़े तत्परता से यहां कथित तौर पर पत्रकार बनकर आया एक युवक रिवाल्वर लेकर पहुंचा और अतीक के सिर पर मौजूद पगड़ी को रिवाल्वर से हटाते हुए गोलियां दागनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महज 10 सेकंड के भीतर तीनों युवकों ने 22 राउंड फायर ताबड़तोड़ किए मानो कोई आतिशबाजी हो रही हो। गोलियों की आवाज से यह सारा इलाका गूंज उठा और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।तीन युवक बड़ी तत्परता से और धड़ाधड़ फायरिंग करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। फायरिंग कर रहे एक युवक के पीछे पुलिस कर्मी भी मौजूद था लेकिन वह उसे संभाल नहीं पा रहा था और युवक अतीक व अशरफ की मौत की पुष्टि होने तक लगातार हमला करता रहा। इस हमले के दौरान मानसिंह नामक एक पुलिसकर्मी के बांह में गोली लगी है वहीं भगदड़ के हालात में भागते वक्त एक पत्रकार भी चोटिल हुआ है।
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहे हैं। पूरे राज्य में नाकाबंदी करने के साथ-साथ गश्त बढ़ा दी गई है। पूरे उत्तर प्रदेश की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हाई अलर्ट घोषित करने के साथ ही धारा 144 लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है वहीं अतीक अहमद के मकान के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है जहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उमेश पाल के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। राजनैतिक दफ्तरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने राजधानी लखनऊ स्थित सरकारी आवास में लगातार बैठक ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश और खासकर प्रयागराज में गस्त काफी बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने सख्त आदेश दिया है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी इसलिए किसी भी तरह की अफवाह और भड़काऊ पोस्ट करने वाले सावधान रहें। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और डीजीपी प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं।
: आज की ताजा ख़बरें देश विदेश प्रमुख सामाचार
Tue, Apr 11, 2023
🔸'क्षमा कीजिए, हम हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे… अग्निपथ स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
🔸गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे को लेकर बौखलाया चीन, बोला- ये हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लं घन
🔸
अरुणाचल से गृहमंत्री अमित शाह ने चीन को दी चेतावनी, कहा- सुई की नोंक के बराबर जमीन भी कोई कब्जा नहीं कर सकता
🔸महाराष्ट्रः अकोला में बारिश बनी मुसीबत… मंदिर में टिन शेड पर गिरा पेड़, 7 की मौत और 30 से अधिक घायल
🔸ताइवान के चारों ओर 70 फाइटर जेट और 11 युद्धपोत, चीन ने शुरू की बारूदी बारिश, एक्शन में अमेरिका
🔸इसराइल पर बढ़ा मुस्लिम जगत का ग़ुस्सा, सख़्त क़दम उठाने की चेतावनी
🔸
खालिस्तान समर्थकों को पनाह पर भड़के भारत ने ब्रिटेन से व्यापार बातचीत रोकी
🔸Pilot vs Gehlot: सचिन पायलट के अनशन से पहले बिफरी कांग्रेस, बताया पार्टी विरोधी गतिविधि
🔸TMC Party Status: चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देगी टीएमसी! राष्ट्रीय पार्टी का तमगा छिनते ही जताई नाराजगी
🔸राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के बाद बोले केजरीवाल- AAP का समय आ गया
🔸एलन मस्क ने Twitter पर PM Modi को किया फॉलो, सिर्फ 195 को करते हैं मस्क फॉलो
🔸कर्नाटक चुनाव : आप ने 28 उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी की, पहली बार लड़ रहे हैं चुनाव
🔸Video : भ्रष्टाचार मुद्दे को लेकर कांग्रेस-BJP पर बरसे ओवैसी, बोले - दोनों ही एक सिक्के के दो रुख हैं
🔸Modi Surname Remark: राहुल गांधी की स्टे अपील पर सूरत कोर्ट में मंगलवार को जवाब देंगे पूर्णेश मोदी, 13 अप्रैल को सुनवाई
🔸चिकित्सकों ने जोड़ दिया कंधे से कटा हुआ हाथ…बच्ची बोली थैंक यू डॉक्टर अंकल
🔹RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बैंगलोर के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पूरन ने ठोकी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
: आज की ताजा ख़बर देश विदेश की मुख्य सामाचार ख़बरें
Sun, Apr 9, 2023
🔸तेलंगाना: PM ने KCR-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विकास से बौखलाएं हुए हैं मुट्ठी भर लोग, तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण के रास्ते पर है देश
🔸तमिलनाडु में पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, चेन्नई से कोयंबटूर के बीच घटेगा समय
🔸ंकर्नाटक चुनावः BJP प्रत्याशियों पर कल लगेगी अंतिम मुहर, PM मोदी की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक
🔸PM मोदी ने दिव्यांग कार्यकर्ता संग खिंचाई स्पेशल सेल्फी, हुई वायरल
🔸जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
🔸सऊदी अरब Visa देने से पहले लेगा परीक्षा, राजस्थान के लाखों कामगारों को झटका
🔸'लाल किला कैसे छुपाओगे? NCERT किताबों में संशोधन पर भड़के अब्दुल्ला
🔸4 दिनों की भारत यात्रा पर आएंगी यूक्रेन की ये मंत्री, रूस से युद्ध रोकने पर बातचीत! पीएम मोदी से कर सकती हैं बड़ी मांग
🔸राजस्थान: दलित महिला को कथित रेप के बाद ज़िंदा जलाया गया, अस्पताल में मौत आरोपी शकूर खान गिरफ्तार
🔸महाराष्ट्र के CM मंत्रियों के साथ लखनऊ पहुंचे:सुबह अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, 3000 शिवसैनिक भी पहुंच रहे
🔸पीएम के बार-बार दौरे से पता चलता है कर्नाटक में भाजपा कितनी कमजोर है : कांग्रेस
🔸पायलट को कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बनानी चाहिए, हम गठबंधन करेंगे: बेनीवाल
🔸1952 के बाद से वर्तमान लोकसभा की कार्य अवधि सबसे कम रहने की संभावना
🔸पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास में घुसा अफगान शख्स, गिरफ्तार
🔸10 अप्रैल से अमेरिका दौरे पर वित्त मंत्री; विश्व बैंक समूह, IMF की बैठक में होंगी शामिल
🔸स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही सरकार : मोदी
🔸दक्षिण में राजनीतिक घमासन के बीच, चेन्नई में मोदी-स्टालिन के सौहार्द का प्रदर्शन; हाथ थामे आए नजर
🔸राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस को कहा अलविदा
🔸चुनाव जीतने के लिए विपक्ष को होना होगा एकजुट, गठबंधन ही एकमात्र रास्ता: फारूक अब्दुल्ला
🔸राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी
🔹RR vs DC: चहल और बोल्ट की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने ढेर दिल्ली, राजस्थान ने 51 रन से हराया
🔹MI vs CSK: अजिंक्य रहाणे का तूफानी अर्धशतक, चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
🔹IPL 2023, Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर लपका खतरनाक कैच, बाल-बाल बचे अंपायर
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*