Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: जम्मू-कश्मीर में कर्नल, मेजर और पुलिस अधिकारी समेत 4 शहीद , दो आतंकी ढेर, राजौरी में मुठभेड़ खत्म, अनंतनाग में जारी

Vivek Sahu

Thu, Sep 14, 2023
जम्मू कश्मीर में अलग अलग आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 अधिकारी, एक जवान शहीद हो गए हैं। अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक डीएसपी शामिल हैं। अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए। यहां मुठभेड़ अभी जारी है। छह जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिनका उपचार जारी है। वहीं जम्मू संभाग के जिला राजौरी के नारला क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुकाबला करते राष्ट्रीय राइफल का एक जवान व सेना डाग शहीद हो गए। और एक पैरा कमांडो व स्पेशल पुलिस ऑफिसर ( एसपीओ) जवान घायल हो गए। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकी मार गिराए। बता दें कि यहां तलाशी के दौरान मंगलवार को सेना का डॉग की भी शहादत पा गया। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। राजौरी में मुठभेड़ खत्म है , तलाशी अभियान जारी है। सेना , पुलिस , सीआरपीएफ जवान क्षेत्र के चप्पे चप्पे जगह को छान रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान आर्मी डॉग ने हैंडलर को बचाया सेना के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था। आतंकियों की तलाश के दौरान डॉग अपने हैंडलर के आगे चल रहा था तभी उसे आतंकी की गोली लगी जिससे वह शहीद हो गया। राजौरी के गांव में देखे गए थे आतंकी, मुठभेड़ खत्म मुठभेड़ को लेकर अधिकारी बताया कि बुद्धल के गुंदाह-खवास गांव में कुछ आतंकी देखे गए थे। जानकारी मिलते ही एक पुलिस पार्टी तुरंत नारला गांव पहुंची और सेना को इसके बारे में सूचना दी गई। जब इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक के बाद एक कुल दो आतंकी को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जो आतंकी मारे गए उसके पास से मिलने सामान, दवाइयों और जूतों से उसके पाकिस्तानी होने के सबूत मिले हैं। मुठभेड़ वाली जगह से रेनकोट और खाने-पीने की चीजों के अलावा और भी कुछ सामान बरामद हुआ है, जिससे ये समझा जा सकता है कि इन आतंकियों को जंगल में रहने की ट्रेनिंग दी गई थी। फिलहाल गांव में दूसरा आतंकी मौजूद था जो रुक रुक कर गोलाबारी कर रहा था उसे भी मार गिराया गया मारे गए आतंकी से हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। वहीं सेना अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की हर न पाक हरकत को ठिकाने लगाने के लिए हम और हमारे जांबाज जवान तैयार हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में कोई संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस व सेना को दें। प्रेसवार्ता में पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन