Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: चन्द्रनाहू (चन्द्रा )समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ का हुआ लोकार्पण।

चन्द्रनाहू (चन्द्रा )समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ का हुआ लोकार्पण।   नगर के महापौर जानकी काटजू रहे उपस्थित एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी वर्चुअली शामिल हुए भवन विकास के लिए 20 लाख रूपये की घोषणा की। केलो नदी के पावन धरा औद्योगिक नगरी रायगढ़ में चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के हजारों परिवार विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देते हुए निवास करते हैं ,उनकी बहुप्रतीक्षित मांग थी कि नगर में चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज का अपना सामुदायिक भवन हो जिससे सामाजिक गतिविधियों को और आगे गति प्रदान करने में सहायक हो, वह बहुप्रतीक्षित मांग आज लोकार्पण समारोह संपन्नता के साथ पूर्ण हुआ।   चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज समिति, रायगढ़ के अध्यक्ष भगत चन्द्रा ने बताया कि चन्द्रा समाज का सामुदायिक भवन जो वार्ड क्रमांक 4, लक्ष्मी हाइट के पास ढिमरापुर चौक पर बना है, जिसके लिए हमने रायगढ़ क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रा, लीलाधर चन्द्रा एवं प्रबुद्ध जनो के मार्गदर्शन में माननीय श्री रामरतन चन्द्रा जी केन्द्रीय अध्यक्ष चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति के सहयोग से भूमि आबंटन एवं भवन निर्माण के लिए काफी संघर्ष किया है।   जिसमें हमारे युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया। भवन निर्माण के लिए तात्कालिक मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुख्यमंत्री फंड से 20 लाख रूपये की स्वीकृति मिली थी साथ में हमारे समाज के लोगों के द्वारा भी आर्थिक सहयोग दिया गया है सभी को मिला कर हम सामुदायिक भवन निर्माण में सफल हुए हैं।   आगे चन्द्रा जी ने बताया कि चन्द्रा समाज के भवन लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ओ पी चौधरी जी विधायक, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा होना था परंतु पूर्व निर्धारित तिथि दिनांक 24/12/2024/ दिन मंगलवार को उनकी अचानक दिल्ली दौरा हो जाने के कारण वे हमसे वर्चुअली रूप से जुड़े और हमारे सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा समाज को संबोधित करते हुए समाज के प्रति अपने जुड़ाव को याद किया तथा समाज को शुभकामनाएँ प्रदान किए एवं भवन विकास के लिए अतिरिक्त 20 लाख रूपये आगामी वित्तीय वर्ष में देने की घोषणा की।   जिसके लिए हम रायगढ़ क्षेत्र के समस्त स्वजनों की ओर से मंत्री महोदय को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते है।   कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायगढ़ के महपौर माननीय श्रीमती जानकी अमृत काटजू जी उपस्थित रही उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए रायगढ़ में रह रहे चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के लोगों के द्वारा योगदान की सराहना की एवं सामाजिक भवन विकास के लिए 5 लाख रुपये सहायता के रूप में व्यवस्था कराने की आश्वासन दिया है हम रायगढ़ (चन्द्रा) समाज की ओर से महापौर महोदया को भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।   लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज रायगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, महिलाओं तथा बच्चे की भी उपस्थिति बड़ी संख्या में थी एवं सामाजिक बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया जिससे सभी लोग अभिभूत थे।   कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विशेष रूप सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को केंद्र स्तर में चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज को सात दशक पूर्व सर्वप्रथम संगठित करने वाले आजीवन समाज को समर्पित रहे महापुरुष श्रद्धेय श्री दुलार सहाय शास्त्री जी के नाम से नवाचार करते हुए *दुलार सहाय शास्त्री सम्मान* से सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष संदीप चंद्रम भवन निर्माण के अध्यक्ष श्री गोरख चन्द्रा, समिति की पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत चन्द्रा, रोशन चन्द्रा, समिति सरंक्षण टी आर चन्द्रा, भीष्म कुमार चन्द्रा समाज के वरिष्ठ जन के एल चन्द्रा, ठाकुर राम चन्द्रा, संतोष चन्द्रा, युवा साथी प्रभाकर चन्द्रा, यादराम चन्द्रा, अजित (मोनू) चन्द्रा, कन्हैया चन्द्रा, डॉ. पीताम्बर चन्द्रा, डॉ. योगेश्वर चन्द्रा, मुकेश वर्मा जी, एडवोकेट प्रवीण, अनिल चन्द्रा, लक्ष्मी नारायण चन्द्रा, पुष्पेंद्र चन्द्रा, दुर्गा प्रसाद, रामसिंह चन्द्रा, नंदकुमार चन्द्रा, करन चन्द्रा, दुष्यंत, दौलत चन्द्रा, राजू चन्द्रा, सुरेश, चन्द्रा, मनोज, धर्मेंद्र, भागवत चन्द्रा, त्रिवेणी चन्द्रा, अहिल्या चन्द्रा, उषा चन्द्रा, मिथलेश चन्द्रा, विनीता चन्द्रा, सुझा चन्द्रा, शांति चन्द्रा, किरण चन्द्रा, सूरज बाई चन्द्रा, रोशनी चन्द्रा, सीमा, तुलसी चन्द्रा, शशि चन्द्रा, निनी चन्द्रा, लक्ष्मी चन्द्रा, कमला चन्द्रा, रामेश्वरी चन्द्रा, रंभा चन्द्रा, अंजू चन्द्रा, सेवती चन्द्रा, प्रमिला चन्द्रा,जमुना चन्द्रा, सोनी आदि लोग संमिलित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन