Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: राजौरी में डाक्टर बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर निकाली बाइक रैली, सामाजिक समानता और एकता पर दिया जोर ।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को देश-विदेश की अन्य जगहों की तरह सीमावर्ती जिला राजौरी में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने बाबा साहेब को याद किया।   नौशहरा, लाम, सुंदरबनी, त्रियाठ अन्य जगहों में कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जम्मू कश्मीर प्रदेश के नौशहरा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने पहुंच बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प अर्पित कर नमन किया।   इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र रैना भी मौजूद थे। वहीं राजौरी में अंबेडकर कमेटी ने सालानी राजौरी बस अड्डा समीप अम्बेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती के मद्देनजर युवा संगठन ने कार व बाइक रैली का आयोजन किया जिसका विधायक (एमएलए) राजौरी ने रिबन काट रैली को रवाना किया। रैली राजौरी बाजार, पंजाचौक, जवाहर नगर, मुरादपुर, कलर, ससालकोट गांवों से होती हुई। वापिस डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल सालानी पहुंची। रैली के जरिए समाजिक एकता और समानता का संदेश दिया गया। जिसकी अध्यक्ष अनिल हादाल कर रहे थे। रैली में मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए गए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक (एमएलए) इफ्तखार अहमद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।   इस मौके पर डीसी राजौरी अभिषेक शर्मा ,पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता, रिटायर्ड एडी केवल कृष्ण, सुभाष, सुशील शर्मा, अमित स्याल, सनम शाह, सतपाल अगराती, संजय कुमार, जानम खुर्शीद, एडवोकेट डेल्फी कुमार, शंकर दास, अनिल , कुलदीप राज , अन्य विभिन्न पार्टियों के नेता, काफी संख्या में महिलाओं व आदि युवा संगठन मौजूद था। और उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ा कर नमन किया।   श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. बी आर अंबेडकर जी पर पुष्प अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राजौरी ने कहा कि बाबा साहब ने अपने दौर में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल में उन्हें पीने के लिए पानी नहीं दिया जाता था उन्होंने अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए संघर्ष किया।   समाज को न्याय दिलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाहरी देशों में बाबा साहेब को याद किया जाता है। स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने भारत देश का सँविधान लिखा है। उनके द्वारा लिखा कानून पढ़ो और हक पायो। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क के विकास के लिए पर्यटन विभाग को लिखा जाएगा। फंड मंजूर करवाकर विकास करवाया जाएगा।   पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि पूरे देश को बाबा साहेब अंबेडकर जी पर गर्व है और जिंदगी भर रहेगा। गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी के बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। सनम शाह आदि समाजसेवकों ने कहा कि बाबा साहेब ने जब संविधान लिखा तो उन्होंने हर जाति व धर्म का ध्यान रखा।   उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी आगे आकर इस कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग उनके जीवन के संबंध में जागरूक हों। उन्होंने कहा कि देश के लिए जिन लोगों ने बेहतर कार्य किए हैं उनकी याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी को भाग लेना चाहिए। हम एकजुट होंगे तो देश का विकास बेहतर होगा।   अपने हक के लिए कभी पीछे मत हटो, उठो जागो और संघर्ष करो। हमें बाबा साहेब पर गर्व है। बच्चों को संविधान पढ़ाओ जो उनके भविष्य में काम आयेगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित की।   कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी संबोधित कर बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। रिपोर्ट - अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन