Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: केपीएल सीजन 1 का हुआ भव्य समापन। योद्धा टिम के सर में सजा ताज। एसडीओपी प्रभात पटेल रहे मुख्य अतिथि।

खरसिया( न्यूज उड़ान )धर्म की नगरी खरसिया में 7 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जो कि बहुत भव्य रूप से किया गया।   जिसका फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया योद्धा एवं टीम स्टार के बीच। इस मैच में योद्धा ने जीत हासिल की। राष्ट्रगान के साथ हुआ मैच का शुभारंभ। आकर्षक चीज यह थी कि मैच में कटक से डांसिंग अंपायर का आगमन हुआ था। दर्शकों की भीड़ चारों तरफ खचाखच भरी हुई थी।   इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल रहे वही विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी अमित तिवारी , नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन संरक्षक बंटी सोनी , हेल्पिंग हैंड्स क्लब के संरक्षक मनोज गोयल , संजय अग्रवाल दीपक मेडिकल , दीपक अग्रवाल तारा ,हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, राकेश गर्ग, आनंद अग्रवाल, डॉक्टर दिलेश्वर पटेल,केसीसी के संरक्षक मानस बंसल , बंटी कबूलपुरिया , नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ,कमेटी से केसीसी के अरकान खान , कमलेश शर्मा, मिंटू शर्मा , फरहाद , धवल , नंदू महंत, विक्की, रूपलाल ,देव , अमित कुमार, भरत, वारिस अली, सन्नी सहित अन्य उपस्थित रहे। मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड योद्धा के तुलसी को मिला। वही प्रथम फाइनल विजेता का कप योद्धा को एवं रनर अप का कप स्टार इलेवन को मिला।   फेयर प्ले अवॉर्ड नाइट राइडर्स को मिला। दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला इस टूर्नामेंट को लेकर और बहुत ही शानदार पहल रहा। मानस बंसल ने बताया कि कुछ ही महीनों में केपीएल सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा,और सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन