Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: शाश्वत,सत्य और हमारे लिए गर्व का विषय है सनातन धर्म:-पारस जी महाराज।

अमृतसर ( न्यूज उड़ान )आज अमृतसर में अपने सत्संग में देश के प्रतिष्ठित संत पारस भाई ने कहा कि शाश्वत, सत्य और हमारे लिए गर्व का विषय है सनातन धर्म, उन्होंने कहा कि आलौकिक, पारलौकिक मान्यताओं से मन को खुशी प्रदान करने वाला, जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करने वाला, सत्य- अहिंसा के मार्ग पर चलाने वाला, भक्ति के सागर में डूबकर पार लगाने वाला धर्म ही तो सनातन धर्म है. इसके मूल में दया, सहिष्णुता, अहिंसा, तपस्या आदि है. सत्यं, शिवम् और सुंदरम् की परिभाषा है। यह अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और मृत्यु से जीवन की ओर ले जाता है. उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म किसी की आस्था पर प्रहार नहीं करता। हमें गर्व है कि हम सनातन धर्म को मानने वाले हैं. सनातन धर्म की पवित्रता, लचीलापन और उससे प्राप्त होने वाली उपलब्धियां हमें हर कदम पर गौरवान्वित करती हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति में सनातन धर्म की छवि पारदर्शी रुप में स्पष्ट परिलक्षित होती है। वैदिक धर्म ही सत्य है. शाश्वत है. ईश्वर की सत्ता अपरंपार है। उन्होंने कहा कि अब सनातन और हिंदुत्व का वैभव पूरी दुनिया में दिख रहा है।   हर कोई शांति खोज रहा है। दूसरे देशों के लोग भी सनातन धर्म से जुड़ रहे हें।   पारस जी महाराज ने आगे कहा कि वो जल्द ही एक ऐसी यात्रा पर निकलेंगे जो युवाओं को सनातन धर्म का महत्व समझाएंगे और ये यात्रा उन लोगों के लिए भी होगी जिनको न्याय नहीं मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन