Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता, टोकन कटने के बाद भी धान बेंचने 2 दिन से भटक रहे किसान, किसानों को गुमराह करके वसूल रहे मानक से ज्यादा धान।

Vivek Sahu

Fri, Jan 17, 2025
सक्ति (न्यूज उड़ान)जिला मुख्यालय में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन की जोरदार तैयारियां चल रही है वहीं किसान हितैषी सरकार में दूसरी ओर किसान टोकन कटवाने के बाद भी धान बिक्री के लिए भटक रहे है।   सक्ति जिला अंतर्गत सहकारी समिति डोड़की में धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता सामने आ रही है। केंद्र में प्रदीप कुमार निवासी ग्राम जाजंग (सक्ति) द्वारा 52 क्विंटल धान का बिक्री करने टोकन दिनांक 15 जनवरी को कटवाया गया था और उसी दिन फड़ में धान लेकर आए थे। किसान का धान फड़ में पड़ा हुआ है किंतु केंद्र में दूसरे दिन भी किसान का धान नहीं तौला गया।   केंद्र में धान बिना तौल किए ही रख दिया गया। किसान दो दिन से फड़ का चक्कर काट रहा है। फड़ प्रभारी की लापरवाही से किसान का धान 2 दिनों से नहीं तौला गया जिससे किसान परेशान था।   वहीं किसानों ने बताया कि केंद्र में किसानों से 41.300 किलो प्रति बोरी तौल में भी लिया जा रहा है जो कि शासन के द्वारा तय किये गए मानक से ज्यादा है और ऐसा फड़ प्रभारी के कहने पर ही किया जा रहा है।   किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी के कहने पर किसान स्वयं ही तौल कार्य को करते है तथा बोरा भी सिलकर देते है। नोडल अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी को दी सूचना। नोडल अधिकारी अश्वनी पाण्डेय को मामले की सूचना देने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और न ही कोई कार्यवाही की गई।   खाद्य अधिकारी सीमा सिंह ठाकुर को फोन करने पर उनके द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया। अनियमितता की शिकायत पर तहसीलदार सक्ति द्वारा पटवारी भूपेंद्र बरेठ निरीक्षण कर पंचनामा करने का आदेश दिया गया। पटवारी द्वारा मौके पर जाकर पंचनामा तैयार किया गया किन्तु फड़ प्रभारी और प्रबंधक द्वारा पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया और किसानों को भी हस्ताक्षर नहीं करने दिया गया।   किसानों से लूट, जेब भर रहे केंद्र प्रभारी ! सक्ति जिला अंतर्गत आने वाले डोडकी धान खरीदी केंद्र में किसानों को गुमराह करके मानक तौल से ज्यादा धान लिया जा रहा है।   भोले भाले किसानों को गुमराह करके केंद्र में किसानों से प्रति बोरा 41.200 किलोग्राम से 41.400 किलोग्राम तक तौल लिया जा रहा है। मामले के बारे में पूछने पर फड़ प्रभारी धनंजय साहू ने अपना पक्ष रखने से साफ़ इनकार कर दिया। वही प्रबंधक सुरेश गबेल से फोन पर पूछने पर उन्होंने सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया। निष्पक्ष जांच की जरूरत ! सक्ति जिला के धान खरीदी केंद्र डोडंकी में चल रही धांधली की जांच की नितांत आवश्यकता है। यहाँ किसानों को अंधेरे में रखकर निर्धारित तौल से अधिक धान लिया जा रहा है।   टोकन कटने के बाद धान लेकर पहुँचे किसानों का धान दो दो दिन से फड़ पर पड़ा रहता है उसकी खरीदी मनमाने तरीके से की जा रही है। इससे संदेह प्रतीत होता है कि कहीं किसान का धान बिना तौल किए ही तो ऑनलाइन नहीं चढ़ा दिया जा रहा है? जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद फिलहाल तो केंद्र में हो रही अनियमिताओं की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।   क्योंकि जिस तरह से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सूचना मिलने के बाद भी जांच व कार्यवाही करने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है उससे उनकी भूमिका भी संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है कि डोडंकी के फड़ प्रभारी धनंजय साहू और प्रबंधक सुरेश गभेल पर अधिकारियों का वरदहस्त है जिसके कारण उनके द्वारा बेखौफ होकर धान खरीदी में धांधली की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन