: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी बिलासपुर में फहराय तिरंगा।
Sun, Jan 26, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा झण्डा फहराएंगे। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के गणतंत्र दिवस संदेश वाचन के साथ ही आयोजित परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित शासकीय विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की शानदार झांकी प्रदर्शनी भी देखने का मौका मिलेगा। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी का समारोह स्थल पर आगमन होगा। इसके बाद 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी, 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, बैण्ड द्वारा मार्च धुन, 9.06 बजे हर्ष फायर, 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट, 9.18 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, 9.39 परेड निष्क्रमण की कार्यवाही, 9.48 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.17 बजे विकास कार्यों पर आधारित झांकी प्रदर्शन, 10.47 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान तथा 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
: एसएसपी ट्रैफिक ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ।
Wed, Jan 22, 2025
राजौरी/पुंछ/ न्यूज उड़ानएसएसपी ट्रैफिक पुलिस गिरधारी लाल शर्मा ने राजौरी- पुंछ का दौरा करके वाहन चालकों व अन्य लोगों को यातायात नियमों के पालन करने का पाठ पढ़ाने के साथ- साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों व जवानों को सख्त निर्देश भी जारी किए।एसएसपी ने कहा कि चालान से बेहतर जागरूकता है, अगर फिर भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट जरूर पहने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, ओवरलोडिंग न करें, ओवरस्पीड न चलें।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी चालक नियमों का पालन नहीं करते उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिला राजौरी के अंतर्गत सरकारी डिग्री कालेज ठंडा पानी सुंदरबनी, सरकारी कालेज नौशहरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में कालेज विद्यार्थी, व कालेज प्रशासन, स्टाफ उपस्थित था। एसएसपी ट्रैफिक ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंसानी जिंदगी बहुत जरूरी है।मां बाप का फर्ज भी बनता है कि छोटे बच्चों को वाहन की चाबी न दें। वाहन चालक की छोटी सी लापरवाही खुद व दूसरों की जिंदगी बर्बाद कर सकती है। सड़क हादसों को कम करना है, सड़क पर चलते समय नियमों का पालन सब के लिए बहुत जरूरी है।आप लोग जब भी वाहन लेकर घर से सड़क पर उतरे तो हेलमेट, सीटबेल्ट का इस्तेमाल करे। ओवरटेक न करें और न ही स्पीड में चलें, नुकसान के बाद पछतावा करना बेकार है।वहीं उन्होंने ट्रैफिक व पुलिस अधिकारी, जवानों से कहा कि अगर जागरूकता के उपरांत भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।आने वाले दिनों में सीसीटीवी कैमरे से चालान काटे जाएंगे। एसएसपी ट्रैफिक गिरधारी लाल शर्मा , डीटीआई मंजूर कोहली को साथ रख दिन के साथ देर रात राजौरी की सड़कों पर उतर खुद नाके लगाकर नियमों का पालन न करने वाले चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।एसएसपी ट्रैफिक जीएल शर्मा कहा कि नियमों का पालन हमने करवाना है और करवा कर ही रहेंगे।उन्होंने कहा कि जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर हमारे जो जवान व अधिकारी अपना कार्य बेहतर ढंग से नहीं करते हैं, उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी। लोगों का भी फर्ज बनता है कि वह नियमों का पूरी तरह से पालन करे। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई मंजूर कोहली, अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज
: रात्रिकालीन चौंका मार क्रिकेट प्रतियोगिता लखाली का हुआ समापन।
Wed, Jan 22, 2025
रात्रिकालीन चौंका मार क्रिकेट प्रतियोगिता लखाली का हुआ समापन।जड़कल्ला के भागती आंगल नवा बछर के सुरवाती बेरा काली चौक लखाली म रात्रिकालीन चौका मार क्रिकेट प्रतियोगिता जांजगीर चांपा जिला के लखाली गाँव म युवा संगवारी मन करे रहिन । जेकर शुरुआत १५ जनवरी २०२५ ले हो के २० जनवरी २०२५ तक चलिस ये छै दिन चलइया क्रिकेट मैच म ३२ टिम भाग लेहे रहिस।
मैच के नियमावली कुछ हटके रहिस एमा सिरिफ ३२ टिम ल ही मौका दिये जाना रहिस अऊ हरेक मैच ह ५-५ ओवर के खेले गिस अऊ सेमीफाइनल , फाइनल मैच हर ६-६ ओवर के रहिस जेमा हरेक टीम म ७-७ सदस्य शामिल होय रहिन एमा सिरिफ चौंका के गिनती होवत रहिस। मैच ल देखोइया मन बतात रहिन मैच ह काफी रोमांचक रहिस अऊ अलकर भीड़ जुरत रहिस बिक्कट मजा आईस जन्मों प्रतिभागी मन चौका मारे के ही चक्कर म रहय काबर कि छक्का मारे म गेंद ह गवांय के डर रहय अऊ गेंद के गंवाय म भरतना भरे बर परय। फाइनल मैच हर चोरिया अऊ लखाली के बीच होइस चोरिया हर टास जीत के लखाली टीम ल बेटिंग करे के नेवता दिस लखाली वाले मन जोरलगहा बेटिंग करते हुए ६ विकेट म ११चौका मारके चोरिया वाले मन बर जीत के खातिर १२ चौंका के लक्ष्य राखे रहिन जेकर पीछा करते हुए चोरिया के टीम हर घलो ३ विकेट ल गंवा के ६ ओवर म ११ चौंका मारके लखाली टीम के बराबरी कर लिन अऊ मैच ह जीत हार के बिना बरोबरी म अटक गे। तब जीत हार के फैसला बर समिति ह दुनो टीम ल सुपर ओवर के रूप म १-१ ओवर अऊ खेले बर दिये गिस जेमा चोरिया टीम हर पहिली बल्लेबाजी करते हुए ३ चौंका मारके जीत के लिए लखाली वाले मन बर ४ चौंका के लक्ष्य रखिन जेला लखाली वाले मन समय रहते ४ चौंका मारके अपन लक्ष्य ल पूरा करते हुए जीत हासिल कर लिन। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र चन्द्रा लखाली अऊ मैन ऑफ द टूर्नामेंट गोलू देवांगन हर रहिन।पूरा प्रतियोगिता के दौरान छक्का मारे के चक्कर म खिलाडी़ मन १० ठन गेंद ल गंवा दारिन जेकर भरतना भरे बर परिस। विजेता के रूप म टिम लखाली ल १०००० रूपिया अऊ ट्राफी , उपविजेता टिम चोरिया ल ५००० रूपिया अऊ ट्राफी ,गाँव के सरपंच श्री संतोष चन्द्रा जी के हाथ से ईनाम दिये गिस। प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप श्री गगन जयपुरिया जी, श्री संतोष चन्द्रा जी, श्री राजकुमार चन्द्रा जी, श्री हरदयाल चन्द्रा जी, श्री उमाशंकर चन्द्रा जी, श्री हेमचरण साहू जी, शामिल होइन अऊ आयोजन समिति म गोलू चन्द्रा, लक्ष्मण चन्द्रा, विनय चन्द्रा, मयंक चन्द्रा, पंकज चन्द्रा ,देवेंद्र कमल, हरिश कमल, अशोक महंत, कार्तिक कमल, अशोक चन्द्रा, संतोष चन्द्रा, अमित चन्द्रा ,कैलाश चन्द्रा, दिनेश श्रीवास, हितेश चन्द्रा, लक्की चन्द्रा, लक्की कमल, कोमल कमल आदि मन रहिन। सफल आयोजन खातिर आयोजक समिति, प्रतिभागी खिलाड़ी , विजेता मन अऊ दर्शक समूह ल हार्दिक बधाई अउ शुभकामनाएँ।शुभेच्छु- प्रहलाद चन्द्र लखलिया