Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षकों की सूची जारी की"

Vivek Sahu

Sat, Mar 1, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।   यह निर्णय संगठन की मजबूती और जिला पंचायतों में समुचित नेतृत्व चयन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।   प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सूची में 33 जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।   ये पर्यवेक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन कर उचित नेतृत्व चयन में योगदान देंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जारी इस आदेश में रायपुर जिले के लिए श्री शिवरतन शर्मा, बलौदाबाजार के लिए श्रीमती रुक्मणी चौधरी, गरियाबंद के लिए श्री सुरेंद्र पटनाईक, महासमुंद के लिए श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, धमतरी के लिए श्री मनीष साहू, कोरबा जिले के लिए श्री धर्मलाल कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया गया है। इसी तरह, अन्य जिलों के लिए भी अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी भाजपा प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने वाला कदम बताया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन