Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: VIP रोड पर हुए हादसे के बाद हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, विदेशी लड़की से पूछ्ताछ से खुला मामला

Vivek Sahu

Sat, Feb 8, 2025
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में बीते 5 फरवरी को एक विदेशी युवती द्वारा तीन युवकों को टक्कर मारने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग के डीलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वीआईपी रोड में हादसे के बाद पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की युवती और वकील भावेश आचार्य को रिमांड पर लिया था, जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस के मुताबिक विदेशी युवती 30 जनवरी को उज़्बेकिस्तान से भारत पहुंची थी और 31 जनवरी को रायपुर आई। फैला हुआ है सेक्स रैकेट का नेटवर्क पुलिस को मामले की जांच के दौरान इस रैकेट से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के ग्राहकों के नाम की एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह रैकेट बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था, जिसमें अन्य शहरों के भी ग्राहक शामिल हो सकते हैं। 4 को लिया हिरासत में इस मामले में पुलिस द्वारा दो युवतियों समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमे जोगेन्दर उइके उर्फ़ मोहन शामिल है, जो मुख्य डीलर है और इस धंधे में लॉजिस्टिक का काम करता है। वहीं दूसरा रवि है जो लड़कियों के रायपुर आने के बाद एयरपोर्ट से लाने और उनके होटल के लिए इंतजाम करता था। मामले का जल्द होगा खुलासा पुलिस को इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पता चला है कि इस गिरोह का प्रमुख संचालक और अभी फरार है, जो संगठित तरीके से इस धंधे को चला रहे थे। जल्द ही पूरे सेक्स रैकेट का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाने में पीटा एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। हादसे में घायल एक युवक की हुई मौत बताते चलें कि वीआईपी रोड पर बीते 5 फ़रवरी की रात हुए सड़क हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, हादसे के बाद से सभी को लोधीपुरा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें अरुण विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, ललित चंदेल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जबकि नीलकमल साहू की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त उज़्बेकिस्तान की युवती टाटा इंडिगो कार चला रही थी वहीं युवक भावेश आचार्य उसकी गोद में बैठा हुआ था। इनकी मस्ती के चक्कर में कार की दुपहिया वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन