Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में रक्तदान का महाकुंभ रविवार को।

Vivek Sahu

Sat, Apr 19, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में भी स्वास्थ संबंधित और पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के छेत्र में सामाजिक कार्य करने वाली सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा 20 अप्रैल दिन रविवार को राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में रक्तदान का महाकुंभ शिविर लगाया जा रहा है। यह रक्त दूर दराज से ग्रामीण अंचल से अनजान शहर आए लोगों को तत्काल राहत पहुंचाएगा। इस महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम , महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सासंद विजय बघेल , विधायक राजेश मूणत, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब , विधायक सुनील सोनी , रायपुर महापौर मीनल चौबे, समाजसेवी बसंत अग्रवाल, सुनील रामदास अग्रवाल, संजय अग्रवाल NR, अनूप बंसल , अशोक सियाराम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल , वीरेंद्र सिंह तोमर सहित अनेकों मंत्री नेतागण , अधिकारीगण समाजसेवियों का आगमन होने जा रहा है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा जोरो शोरों से तैयारी की जा रही है एवं इनका लक्ष्य है कि प्रदेश में रक्त समय से न मिलने के कारण किसी की भी मृत्यु न हो। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर ही बड़े बड़े सामाजिक आयोजन समझ हित में करते नजर आता है। वहीं सभी मंत्रिमंडल ने वीडियो संदेश के माध्यम से जनता से अपील की है इस रक्तदान के महाकुंभ में शामिल होने की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से जनता से अपील की इस महाकुंभ का हिस्सा बनने की। रक्तदान महादान है जीवनदान है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के पदाधिकारी ने सभी राजधानी रायपुर एवं आस पास के सभी लोगों से अपील की है कि इस महाकुंभ में आकर पुनीत कार्य में उनका सहयोग करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन