Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर सिक्ख काउंसिल द्वारा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम हुआ।

Vivek Sahu

Sun, Mar 23, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान ) राजधानी में देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत शहिदे आजम सरदारभगत सिंह जी की 96 वे बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल और रायपुर नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से भगत सिंह चौक में पुष्पांजलि और देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम रखा गया।   इस दौरान रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मिनल चौबे विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकांत राठौर, छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के हरपाल सिंह भामरा पार्षद व एम आई सी सदस्य अवतार बागल महेंद्र खोडियार, राजेश गुप्ता संजना हियाल भूपेंद्र मक्कड़ गगनदीप हंसपाल हरपाल भामरा सुखबीर सिंहोत्रा मनमोहन सैलानी किशोर महानंद, दलविंदर बेदी, कंवलजीत सिंह बांगा मोनू सलूजा लवली अरोरा, बंटी चावला अमरजीत सिंह संधू सहित प्रमुखजन उपस्थित थे अवसर पर देशभक्ति गीतों का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।   देशभक्ति गीतों की संध्या देर रात तक चली जे पी शर्मा इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा, मेरा रंग दे बसंती चोला, देश नू चल्लो देखो वीर जवानों सहित देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि वीर शहीदों का स्मरण करते हुए मेरा रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के माध्यम से वीर शहीदों का स्मरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन