Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: आबकारी अमले की छापामार कार्यवाही, मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
रायपुर : आबकारी अमले की छापामार कार्यवाही, मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं । दिनांक 03/06/2025 को मुखबिर की सूचना पर रामसागर पारा अंतर्गत रामजी हलवाई मार्ग में आदेश्वर काम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड में एक व्यावसायिक परिसर में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।     मौके पर आरोपी अनिल जैन के आधिपत्य के किराए के कमरे से मध्यप्रदेश प्रान्त की 21 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की , 27 नग बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की , 22 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 09 नग बोतल मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की , कुल 79 बोतल अवैध मदिरा मात्रा 59.25 बल्क लीटर मूल्य ₹ 75060/- जब्त की गई । आरोपी अनिल जैन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है , जिसकी आड़ में अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया ।   आरोपी के कमरे से ट्रवेल बैग , मदिरा की खाली पेटियां और दर्जनों की संख्या में मदिरा की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और नौकरों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 36 , 59(क ) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादुर कुर्रे , श्री आशीष सिंग आबकारी उपनिरीक्षक श्री कौशल सोनी , सुश्री नीलम स्वर्णकार ,श्री प्रकाश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन