Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:–*हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त*

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
रायपुर थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की लगातार पतासाजी की जा रहीं है, किंतु आरोपी का पता नहीं चलने पर प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय रायपुर से आरोपियों के भाठागांव स्थित सांई विला मकान का सर्च वारंट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.06.25 को मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित सिंह तोमर के मकान से *नगदी रकम 35,10,300/- रूपये, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, बी.एम.डब्ल्यू वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 1111, थार वाहन क्रमांक सी जी 04 पी ए 0017, ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एस 1917, सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ईस्टॉम्प, पैसो के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, अवैध रूप से रखें 05 नग लोहे का तलवार, 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस* जप्त किया गया है। आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रहीं है। प्रकरण में आरोपी रोहित सिंह तोमर फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। * भाठागांव स्थित हिस्ट्रीशीटर आरोपी रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान की ली गई तलाशी।* * तलाशी हेतु माननीय न्यायालय से प्राप्त किया गया था सर्च वारंट।* * थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी।* * मकान से नगदी रकम, सोने, चांदी के जेवरात, चार पहिया वाहन सहित करोड़ो रूपये कीमत की संपत्ति की गई जप्त।* * अवैध रूप से रिवाल्वर, पिस्टल एवं राउण्ड/कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से की जा रहीं है आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।*  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन