Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: रायपुर पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई 60 लाख की डकैती, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने एसपी श्री लाल उम्मेद सिंह का किया सम्मान।

Vivek Sahu

Fri, Feb 14, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान ) रायपुर में हाल ही में हुई 60 लाख रुपये की डकैती के मामले को महज 36 घंटे के भीतर सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता के लिए रायपुर पुलिस की सराहना की जा रही है।   विशेष रूप से, यह उपलब्धि उस समय हासिल की गई जब पुलिस के समक्ष कड़ी चुनावी ड्यूटी की चुनौती भी थी।   रायपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के सदस्यों ने क्लब के अध्यक्ष श्री पंकज चोपड़ा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह का सम्मान किया।   इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।   शहरवासियों ने भी रायपुर पुलिस के इस तेज़ और सटीक एक्शन की प्रशंसा की है।   इस सफलता से न केवल अपराध पर कड़ा प्रहार हुआ है, बल्कि आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी और मजबूत हुआ है।   रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर से अध्यक्ष पंकज चोपड़ा, एस के अग्रवाल, मुनीश सग्गर, हेमंत अग्रवाल, रंजन नत्थानी, विनय अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, बीरेन्द्र शर्मा, राजेश चौरसिया, राजीव अग्रवाल उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह से बात करते हुए अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने पुलिस के लिए शेड बनाने जैसे कार्यो पर पुलिस विभाग को रोटरी के द्वारा सहयोग देने का भी विश्वास दिया। रायपुर पुलिस का यह सराहनीय प्रयास यह दर्शाता है कि वे नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए हर परिस्थिति में सतर्क और तत्पर हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन