Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: हम भगवाधारी है भजन और भगवा रंग में झूमेगा खरसिया

खरसिया( न्यूज उड़ान) धर्म की नगरी खरसिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है।   सबसे प्राचीन मंदिर हनुमान जी की गंज बाजार में स्थित है। 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव है जिसमें प्रातः 8 बजे ज्योत प्रज्वलित ,महा आरती, अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 9 बजे मनोकामना निशान एवं शोभा यात्रा गंज बाजार से प्रारंभ होगी जिसमें कर्मा नृत्य, भजनों के साथ भक्त निशान उठाएंगे। शाम 5 बजे बाबा का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा जिसमें उड़ीसा की गायिका स्वर्ण रेखा एवं रायगढ़ की भजन गायिका अपने भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। तत्पश्चात रात्रि 7 बजे से गंज बाजार में सुप्रसिद्ध मशहूर भगवा रंग, मैया पांव पैजनिया, हम भगवा धारी है, महाकाल की बस्ती, लोरी सुनाए गौरा मईया , पड़ा कराए रहो पूजा , मैया की चुनर उड़ी जाए , माता है गौरा पिता है महेश जैसे सैकड़ों फेमस भजन गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर अपने भजनों से रिझाएंगी।   सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल ने बताया कि इस वर्ष भी गंज बाजार प्रांगण को भगवा रंग झंडो से , लाइट और फूलों से भव्य सजाया जा रहा है साथ ही बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है उन्होंने पूरे अंचल वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।   साथ ही 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो कि गंज बाजार में होगा। धर्म की नगरी खरसिया में लगातार बड़े धार्मिक आयोजन होते आ रहे है भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।   सियाराम सखा मंडल निरंतर ही बड़े धार्मिक आयोजन करते आ रहा है। मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर बहुत ही प्राचीन है हर वर्ष यहां अखंड राम सप्ताह का भव्य कीर्तन भी होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन