Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, मैदान आदि में शराब पीने लोगों पर की गई 127 कार्यवाहियां

Vivek Sahu

Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, खुले मैदान में, चौक-चौराहों पर शराब पीने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इसके साथ ही सभी होटल तथा ढाबा संचालकों को चेक किया गया है तथा ऐसे होटल/ढाबा संचालक जो अपने परिसर में शराब पिलाने का काम करते हैं उन पर भी कार्रवाई की गई। इस क्रम में शहरी क्षेत्र में खुले में शराब पीने वालों के ऊपर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 104 कार्यवाहियां की गई हैं, वहीं 5 ऐसे होटल/ढाबा संचालकों पर कार्यवाही की गयी है जो शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी खुले में शराब पीने वालों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 23 कार्यवाहियां की गई हैं। जिले को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी ही कार्यवाहियां जारी रहेंगी। उक्त कार्यवाही में सभी थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन