Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: सक्ती जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा आम लोगो की सुविधा के लिए किया जा रहा एक अनोखा प्रयास

Vivek Sahu

Sat, Feb 17, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) नवगठित सक्ती जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा पदस्थापना के दौरान आमजन की सुविधाओं और बेहतर पुलिसिंग के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आम लोगों की सुविधाओं के लिए आईपीएस सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा डिजिटल तकनीक का सदुपयोग करते हुए कई अभिनव पहल किए जा रहे हैं।   इसी क्रम में आज उनके द्वारा आमलोगों को चरित्र सत्यापन कराने के लिए पुलिस थाना और कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। लोग घर बैठे ही चरित्र सत्यापन के लिए आवेदन कर सकें ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री शर्मा के निर्देशन में सुविधा मेल आईडी SP-Sakti @cg.gov.in का शुभारंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अब सक्ती जिले के लोगो को चरित्र सत्यापन का आवेदन करने के लिए संबंधित थाना या पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने के बजाय सीधे "ई-मेल आईडी" के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही चरित्र सत्यापन दस्तावेज संबंधित कार्य "10 कार्यालयीन दिवस" के भीतर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। चरित्र सत्यापन का सॉफ्ट कॉपी ई-मेल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा, चरित्र सत्यापन का हार्ड कॉपी निर्धारित समय अवधि में कार्यालयीन समय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकेगा। इस सुविधा ई मेल आईडी से अब चरित्र सत्यापन के लिए आवेदन देना और प्राप्त करना आसान हो जाएगा। चरित्र सत्यापन के लिए जिलेवासी सीधे सक्ती पुलिस के ई-मेल आईडी SP-Sakti @cg.gov.in में चरित्र सत्यापन से संबंधित समस्त दस्तावेज मेल कर आवेदन कर सकेंगें। आवेदन करने से संबंधित या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क नंबर 8770331030 और 9479189615 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी भी लिया जा सकता हैं। निजी संस्थानों द्वारा पुलिस सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेज होंगे आवश्यक। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी संस्थानों द्वारा पुलिस सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेज प्रबंधक या संचालक द्वारा जारी पत्र, पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, एसबीआई बैंक से कोड नंबर 0055 पर 21 रुपए का चालान, आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, शपथ पत्र और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। सक्ति पुलिस समर्पण-सेवा-सुरक्षा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन