Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: आवारा मवेशियों को सड़क से दूर रखने अभियान की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

Vivek Sahu

Thu, Mar 21, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) /जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर आवारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाये जाने अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित स्ट्रेचेस में से मवेशियों को सुरक्षित स्थलों में शिफ्ट करने काउकेचर एवं सड़कों की मैपिंग का कार्य किया जाए।   जिला पंचायत में आयोजित बैठक में सीईओ श्री चौहान ने कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन डायरी का संधारण करें और मौका मुआयना करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिन्हांकित स्ट्रेचेस में संबंधित विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर सभी से साझा किया जाए ताकि आपसी समन्वय से यह कार्य किया जा सके। यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि टोल फ्री नंबर 1100 और 1033 में कॉल आने पर 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम समन्वय कर चिन्हांकित स्थल से मवेशियों को हटाने का कार्य करती है।   सीईओ ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि लक्ष्य अनुसार पशुओं के बधियाकरण का कार्य किया जाए। बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री खाजांची कुमार, डीएसपी यातायात श्री संजय साहू, सहायक शैल्य चिकित्सक डॉ. एएस रघुवंशी, सीईओ बिल्हा श्री एसएस पोयाम, सीईओ तखतपुर सुश्री भाग्यश्री मिश्रा, सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा, सीएमओ बोदरी श्रीमती भारती साहू, राजस्व निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर एवं पीडब्ल्यूडी उप अभियंता श्री राजेश्वर सिंह मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन