Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: मुख्यमंत्री जनपद भदोही में 45वें अन्तरराष्ट्रीय इण्डिया कारपेट एक्स्पो में सम्मिलित होंगे

Vivek Sahu

Mon, Oct 9, 2023
मुख्यमंत्री जनपद उन्नाव में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण तथा 804 करोड़ रु0 की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे लखनऊ: 08 अक्टूबर, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज दिनांक 09 अक्टूबर, 2023 को जनपद भदोही व उन्नाव का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री जी जनपद भदोही में आयोजित 45वें अन्तरराष्ट्रीय इण्डिया कारपेट एक्स्पो में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’, ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को टूलकिट व चेक प्रदान करेंगे और बुनकरों को सम्मानित करेंगे। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री जी जनपद उन्नाव में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा 804 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन