Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को राजपत्रित पदों पर नियुक्त करने की सीएम योगी ने की है पहल

Vivek Sahu

Wed, Oct 4, 2023
लखनऊ, एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एशियाई खेलों में हर दिन भारतीय खिलाड़ी इतिहास रच रहे हैं, देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। देश का प्रत्येक खिलाड़ी पदक के लिए नहीं, देश के सपने को पूरा करने के लिए खेल रहा है और अब सरकार अपने खिलाड़ियों के सपने पूरे करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिशों के क्रम में ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी देने की नीति लागू की है। अब तक बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को इस नीति का लाभ मिला है। बीते वर्ष मुख्यमंत्री योगी ने ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेताओं का सार्वजनिक सम्मान किया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन