Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कलेक्टर और एसपी ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Mon, Oct 16, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने आज आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के लिए नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम परिसर में हाईस्पीड इंटरनेट के लिए राउटर, चार्जिंग शॉकेट लगाने, मत पेटी वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बैरिकेट्स, गाड़ियों के पार्किंग ग्राउंड को समतल कर व्यवस्थित करने, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने तथा गणना के दिन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, एडिशनल एसपी श्रीमती गायत्री सिंह, एसडीओ पी डब्लू डी श्री राकेश द्विवेदी , जिला पंचायत नोडल अधिकारी श्री बी.पी. भारद्वाज, तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह, श्री विद्याभूषण साव, श्रीमती सुशीला साहू, श्री राधेश्याम साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन