Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Wed, Nov 29, 2023
सक्ती (न्यूज उड़ान )  राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में नन्देलीभांठा स्थित मतगणना केन्द्र का आज औचक निरीक्षण किया।   उन्होनें मतगणना केन्द्र के लिए किये जा रहे तैयारियों के साथ ही स्ट्राग रूम सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।   उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने नन्देलीभांठा स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बेहतर तैयारियां सुनिश्चित कराये जाने की बात कही। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाकमत पत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।   उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेन्द्र पटेल, एसडीओ श्री राकेश द्विवेदी (पीडब्ल्यूडी), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री ऋषी रॉय, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गबेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन