Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमलोगों की समस्याएं

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
  सक्ती(न्यूज उड़ान)  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर दराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 05 आवेदन प्राप्त हुए है।   जनदर्शन में सक्ती तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पोरथा निवासी श्री दशरथ सोनी ने ट्राई साइकल स्वीकृत कराने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही पात्रतानुसार त्वरित करवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जनदर्शन में सक्ती निवासी श्री पुरुषोत्तम कुमार गबेल, पिता श्री बलभद्र प्रसाद गबेल ने अपने जमीन से लगे रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। इसी प्रकार सक्ती तहसील के ग्राम गदगोदी निवासी श्री पुरुषोत्तम चौहान पिता श्री बौलाराम ने अपने नाम पर भूमि स्वामी जमीन के रूप में दर्ज को विक्रय करने हेतु अनुमति दिलाने के सम्बंध में, सक्ती तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मसनियाकला निवासी श्रीमती पूरातन बाई पति श्री छेदू राम ने मिनीमाता बांगो नहर में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने के संबंध में तथा अन्य आवेदको द्वारा हसौद विश्रामगृह में कार्यरत कर्मचारियों का कई महीनों से भुगतान नहीं हुआ है जिसका भुगतान दिलवाने के संबंध में आज आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।   उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन