Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम, नाम निर्देशन प्रक्रिया के संबंध में दी जानकारी

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम, नाम निर्देशन प्रक्रिया, सभा-रैली, वाहन अनुमति, आचार संहिता, रूट चार्ट, व्यय लेखा, निर्वाचक नामावली, ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री ऋषि राय सहित समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बताया कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों-अभ्यर्थियों को सार्वजनिक स्थलों पर सभा, रैली आयोजन करने तथा वाहनों का उपयोग के लिए सुविधा ऐप के माध्यम से अनुमति लेनी होगी। *कलेक्ट्रेट कार्यालय के अलग अलग कमरों में तीनों विधानसभा के फार्म होंगे जमा* उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम ने बताया कि कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में तीनों विधानसभा के उम्मीदवारों के लिए अलग अलग रूम में नॉमिनेशन फॉर्म खरीदने एवम जमा करने की सुविधा दी गई है। जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र क्र. 35 सक्ती के लिए ग्राउंड फ्लोर के कक्ष क्र. 5 में, विधानसभा क्षेत्र क्र. 36 चंद्रपुर के लिए कक्ष क्र. 14 में और विधानसभा क्षेत्र क्र. 37 जैजैपुर के लिए प्रथम तल के कक्ष क्र. 1 में फार्म की सुविधा होगी। कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवम निर्वाचन कार्य से संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन