Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

: संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर का किया औचक निरीक्षण

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
सक्ती / राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 1 नवंबर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिसका आज बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री के. डी. कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर श्री कुंजाम ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य राजस्व अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन