Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: 63 वाहनो पर सिग्नल जंप व रॉन्ग साइड व 25 मोडीफाई साइलेंसर युक्त बुलेट पर हुई कार्यवाही -डीएसपी ट्रैफिक बिलासपुर

Vivek Sahu

Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )शहर यातायात व्यवस्था एवं प्रबंध के अंतर्गत संचालित आईटीएमएस प्रोजेक्ट और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से चौक चौराहो की व्यवस्था देखने के साथ ही ऐसे वाहन चालक जो रेड सिग्नल जंप करते हैं एवम रॉन्ग साइड वाहन चलाते पाए जाते हैं, पर विशेष अभियान चलाया गया। इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू ने बताया की यातायत के नियमो का उल्लंघन कर सिग्नल जंप करने वाले एवं रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों को चौक पर लगे "कैमरों" से देख कर एवम "पब्लिक एड्रेस सिस्टम में एनाउंस" के माध्यम से वाहन चिन्हांकित (ट्रेस) कर अगले चौक पर ट्रैफिक जवान द्वारा रोका जाकर चलान काटे गए। साथ ही साथ 240 ऐसे वाहन चालक जिन्होंने यातायात का उल्लंघन किए, उन्हे पोस्ट आफिस के माध्यम से उनके निवास स्थान के पते पर ई-चलान नोटिस भेजी गई। अभियान महामाया चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग,अग्रसेन चौक, नेहरू चौक, में विशेष अभियान के अन्तर्गत रेड सिग्नल ,रॉन्ग साइड में 63 वाहनों पर कार्यवाही करते 18,900/-का चलान काटा गया। विशेष अभियान के साथ ही रेंडम चलानी में आज सहायक उप निरीक्षक डी.डी.सिंह की टीम द्वारा कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर युक्त 25 बुलेट पर विशेष कार्यवाही की गई, जिसमें अन्य धाराओं के साथ यातायात पुलिस द्वारा कुल 189 वाहनों पर कार्यवाही करते 61,200 रु का चलान काटा गया एवम मा न्यायालय में 16 प्रकरण में 32,00/- का चलान काटा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन