Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: तखतपुर पुलिस की तत्परता से 03 माह से लापताह नाबालिक लड़कियों को किया गया बरामद।

Vivek Sahu

Sun, Jan 7, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है।   जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06/01/2024 को 3 माह से लापता बालिका को किया गया बरामद। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निवासी ग्राम बेलसरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 आईपीसी कायम का विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान नाबालिक बालिका को दिनांक 05.01.2024 को बरामद किया गया जो पूछताछ करने पर बालिका द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी करने घर से बिना बताए बाहर चली गई थी।   बालिका को विधिवत उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। संम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ठाकुर गौरव सिंह, निरीक्षक सुम्मत राम साहू, महिला आरक्षक विभा सिंह का योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन