Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: डभरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार, सीएचसी में संचालित हो रहा नवीन 30 बिस्तर वार्ड

Vivek Sahu

Tue, Jan 16, 2024
सक्ती,  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के कुशल मार्गदर्शन में अब डभरा विकासखंड मुख्यालय में गर्भवती माताओं तथा सामान्य मरीजों हेतु स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार किया गया है। डभरा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से पुरानी सीएचसी भवन में संचालित हो रहा था अब नवीन जिला गठन उपरांत कलेक्टर के निर्देशन में इस चिकित्सकीय संस्था में नवीन 20 बिस्तर वार्ड तथा नवीन 10 बिस्तर वार्ड निर्माण किया जा चुका है। उक्त वार्डों को मरीजों के आवश्यकता अनुरूप रूपांतरण कर सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है जिससे डभरा विकासखंड के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके डभरा विकासखंड में चंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र में मेडिकल आफिसर की पदस्थापना की जा चुकी है साथ ही ब्लॉक के मेडिकल आफिसर डॉ. एन.पी. मिश्रा के सेवानिर्वित्त होने के उपरांत डॉ माधुरी चंद्रा को नवीन बीएमओ का कार्य भाल सौंपा जा चुका है।ग्राम कांसा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस तरह कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरज सिंह राठौर द्वारा डभरा विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास जारी है जिससे क्षेत्र के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन