Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में हिंदी साहित्य परिषद गठन किया गया, कोषाध्यक्ष का प्रभार मिला वर्षा डनसेना को।

Vivek Sahu

Thu, Sep 26, 2024
जशपुर( न्यूज उड़ान) ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव जिला जशपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 25.9.2024 को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी साहित्य परिषद का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर व्ही .के. राय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संगीता बंजारा , आई. क्यू.सी. प्रभारी सुश्री अनुपमा प्रधान , जन भागीदारी प्राध्यापक सुश्री अल्पना कुजूर व अनित कुजूर एवं महाविद्यालय की समस्त विद्यार्थीगण की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया । इसके साथ ही संस्था के प्रधानाचार्य डॉक्टर व्ही .के. राय के द्वारा विद्यार्थियों को बैच लगाकर उनका सम्मान किया गया। संस्था प्रमुख डॉक्टर व्ही .के. राय के द्वारा उदबोधन दिया गया जिसमें अनुशासन, लगन ,मेहनत के साथ उच्च स्तरीय विद्या अर्जन की प्राथमिकता के साथ ही एक लीडरशिप की भावना को भी व्यक्त किया गया ।   उनके द्वारा समस्त नव पदस्थ अधिकारियों को अपने पद की गरिमा को बनाए रखने एवं हिंदी विभाग के साथ ही महाविद्यालय के नाम को उच्च शिखर पर पहुंचाने की बात कही गई। इसके साथ ही महाविद्यालय के आई.क्यू . प्रभारी सुश्री अनुपमा प्रधान जी के द्वारा समस्त नव पदस्थ अधिकारियों को शपथ दिलवाई गई और आशीर्वचन प्रदान किया गया।   नव पदस्थ अधिकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ,उपाध्यक्ष कु. शारदा यादव सचिव खेमराज चौहान ,कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा डनसेना , सहायक कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ,सहायक सचिव लालजीत सिंह एवं सांस्कृतिक प्रभारी पूजा यादव आदि उपस्थित रहे इसी के साथ ही हिंदी विभाग की उपाध्यक्ष पद पर आसीन शारदा यादव के द्वारा सभी अधिकारियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन