Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में संचालित थाना सीपत द्वारा किए गए कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में दी गई जानकारी।किया जा रहा है चेतना विरूद्ध नशा कार्यक्रम।

Vivek Sahu

Sun, Nov 10, 2024
बिलासपुर ( न्यूज उड़ान )आज पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में चलाये जा रहे *चेतना विरूद्ध नशा* अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत थाना सीपत क्षेत्र स्थित पं. मदन लाल शुक्ला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे प्रमुख रुप से अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा उपस्थित होकर के छात्र, छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम को बताते हुए कहा कि *नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है । जहरीले नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुँचने के साथ ही सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है।   अपनी और परिवार की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान होता है तथा युवाओं से इनसे दूर रहने की अपील की। इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं उनसे बचाव, महिला सम्बन्धित अपराध एव उनके विधिक प्रावधानो की जानकारी दी ,उन्होंने स्पष्ट किया कि यौन शोषण या किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   समय पर निडरता से इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राये, प्राचार्य ,प्राध्यापकगण ने बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना किया।   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव शंकर खेर, प्राध्यापकगण, थाना प्रभारी सीपत निलेश पाण्डेय व थाना सीपत स्टाफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन