Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: सक्ती पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जा रही अभिनव पहल

Vivek Sahu

Mon, Mar 4, 2024
सक्ती, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने व यातायात सुचारू रूप से संचालित करने "यातायात मित्र सक्ती पुलिस" अभिनव पहल की जा रही है। जिला सक्ती में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे ग्राम सड़क में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना जन्य क्षेत्र) चिन्नांकित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समस्त थाना चौकी एवं यातायात शाखा को निर्देश देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यातायात मित्र का गठन सक्ती जिला क्षेत्र में किया जा रहा है। जिसके तहत सड़क किनारे संचालित फर्स्ट रिस्पांडर एवं इनफॉर्मर, जिसमें मोटर मैकेनिक, फल बेचने वाले, सब्जी बेचने वाले, दुकान वाले एवं अन्य को यातायात मित्र बनाकर यातायात मित्र का गठन किया जा रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाओ के संबंध में तत्काल थाना चौकी को सूचना मिल सके एवं घायलों को उचित इलाज हेतु अस्पताल तत्काल भेजा जा सके एवं यातायात सुचारू रूप से जिला में संचालित किया जा सके। समस्त थाना चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यातायात मित्र का गठन कर दुकानों में यातायात मित्र का पोस्टर लगाया गया, जिसमें कंट्रोल रूम सक्ती का फोन नंबर, थाना प्रभारी/ यातायात शाखा प्रभारी का मोबाइल नंबर एवं अन्य पुलिस स्टाफ का मोबाइल नंबर उल्लखेलित की गई है, जिससे कि किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होने पर लगाए गए पोस्ट में दिए गए नंबर के द्वारा कंट्रोल रूम यातायात थाना प्रभारी/ प्रभारी यातायात शाख अन्य पुलिस स्टाफ से संपर्क स्थापित कर जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन