Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत् कोनी पुलिस द्वारा दो नाबालिक लड़कियों को किया गया दस्तयाब।

Vivek Sahu

Tue, Jan 30, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) थाना कोनी से दिल्ली एवम बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) टीम भेजकर 04 साल से गुम बालिका को किया गया बरामद परिजनों को सुपुर्द। परिजनों ने नाबालिक की सकुशल बरामदगी पर कोनी पुलिस को दिया साधुवाद।   प्रदेश में गुम हुए बालक बालिकाओं की बरामदगी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है जिसको मद्देनजर रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में गुम हुए बालक बालिकाओं की सकुशल बरामदगी करने निर्देशित किया गया है। थाना कोनी के गुम बालक बालिका की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया। दिनांक 25 अप्रैल 2019 को नाबालिक लड़की के चाचा द्वारा बालिका के गुम होने के संबंध में थाना कोनी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त करने पर अपराध दर्ज किया गया था जिसे लगातार पता तलाश की जा रही थी परंतु गुम बालिका का कोई भी पता ठिकाना नहीं चल रहा था। थाना कोनी पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से गुम बालिका के बारे में पता चला जिसे दिल्ली से शकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजन 4 साल बाद गुम बालिका को अपने पास पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दिनांक 03.01.2024 को गुम बालिका के पिता द्वारा गुम बालिका के संबंध में थाना कोनी भी रिपोर्ट दर्ज कराया गया इसके बारे में साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन प्राप्त कर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से कोनी पुलिस टीम के द्वारा उक्त गुम बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया गुम बालिका को अपने बीच पाकर परिजन कोनी पुलिस को साधुवाद दिया है ।   उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी स उ नि संतोष पात्रे, प्रधान आरक्षक रामवतार सिंह, आरक्षक महादेव कुजूर, महिला आरक्षक उत्तरी भारती, शारदा कतलम का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन