Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा नाबालिक पकड़ाया

Vivek Sahu

Wed, Feb 7, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )दिनांक 5 फरवरी 2024 के रात्रि में गोल बाजार पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में चोरी करने की नीयत से घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिक को एसीसीयू टीम बिलासपुर एवं थाना कोतवाली के कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है, एटीएम मैनेजर वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.02.2024 के रात्रि लगभग 2:30 बजे सूचना मिला की गोल बाजार चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है, सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर की टीम एवं थाना कोतवाली के कर्मचारियों द्वारा तत्काल गोल बाजार चौक स्थित एटीएम पहुंचकर चेक किया गया, एटीएम में एक 15 वर्षीय नाबालिक हथौड़े से एटीएम मशीन को तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास करते रंगे हाथों पकड़ा गया ,जिसके पास से एक नग हथौड़ा जप्त किया गया है । मामले में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन