Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: मतदान दलों को सामग्री वितरण 06 मई को लगभग 300 कर्मचारियों की ड्यूटी, बनाए गए 76 काउंटर।

Vivek Sahu

Fri, May 3, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) /जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य 6 मई को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से सवेरे 7 बजे से शुरू होगा। सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए बैरिकेडिंग सहित पूरी तैयारियां हो चुकी है। आज प्रार्थना सभाभवन में लगभग 300 कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभावार सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए काउंटर बनाया गया है। इस प्रकार 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 76 कांउटर बनाए गए है। कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 काउंटर, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 12, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक अलग काउंटर संगवारी बूथ और दिव्यांग बूथ में काम करने वाले मतदान दलों के लिए बनाया गया है। निर्वाचन सामग्री वापसी की कार्यवाही 07 मई को मतदान संपन्न होने के पश्चात शुरू होगी। वितरण की जाने वाली सभी सामग्रियों की लिस्टिंग उचित तरीके से करने के निर्देश प्रशिक्षण में दिए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने व्यवस्थित मतदान के लिए दलों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मतदान से सबंधित पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझते हुए अपने कार्यों को पूरा करना आपकी जवाबदेही है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम ने कहा कि मतदान दल के सदस्यों का ड्यूटी आदेश देखकर, सत्यापन करके ही उन्हें मतदान सामग्री दी जाये।   मतदान सामग्री में व्हीव्हीपेट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, बस्ता, ग्रीन पेपर सील, पिंक पेपर सील, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति, स्पेशल टैग एवं ब्रेल मतपत्र, वोटिंग कम्पार्टमेंट आदि सामग्री सूची सहित दी जाये तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये।   मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए।   इसके साथ ही टीम भावना से इस महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करना चाहिए। सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन धैर्य पूर्वक करें। मास्टर ट्रेनर ने सामग्री वितरण करने वाले ड्यूटी स्टाफ को सामान देने और मतदान के बाद सामान जमा करते समय ध्यान रखने वाली बातों को विस्तार से समझाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन