Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
सक्ती  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती श्री अश्विनी पांडेय से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन