Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: बिलासपुर हाई कोर्ट रोड पर संकेतो का पालन न करने वालो पर पुलिस की कड़ाई,अभियान चलाकर 127 तेजगति व प्रेसर हॉर्न लगे वाहनों पर की गई कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Mar 10, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार एवं सीएसपी चकरभाटा कृष्ण कुमार पटेल व डी एस पी संजय साहू के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम एवं चकरभाठा थाने की टीम द्वारा विगत पांच दिवस से निरंतर ध्वनि प्रदूषण एवं तीव्र गति वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की गई जिसमें दो दिवस के चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रेशर हॉर्न लगे हुए भारी वाहन, बस, कार,मोटरसाइकल वाहनो को चेक किया जाकर प्रेसर हॉर्न एवं स्पीड रडार मशीन से वाहन की स्पीड ज्ञात कर निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही एव नोटिस तामील की कार्यवाही की गई। चकरभाठा, यातायात पुलिस द्वारा ऐसे 49 वाहनों पर कार्यवाही की गई एव 78 वाहन चालकों पर निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड से वाहन चलाने पर नोटिस की कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस बिलासपुर एवं चकरभाठा थाना द्वारा संयुक्त रूप से यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगी, अतः वाहन चालक प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें एवं निर्धारित गति सीमा में अपने वाहन चलावे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन