Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
 सक्ती जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत् विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् जिले में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय सक्ती के नगर पालिका परिषद सक्ती, नगर पंचायत बाराद्वार सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों, अलग अलग वार्डो सहित अन्य स्थानों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जनजागरूक किया जा रहा हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन