Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जिला अस्पताल में पहली बार जटिल PANFACIAL फ्रेक्चर का सफल इलाज डॉ कामिनी डडसेना के द्वारा.

Vivek Sahu

Mon, Sep 11, 2023
दुर्ग जिला अस्पताल दुर्ग मे ग्राम मनियारी निवासी 18 वर्षीय युवक केशव जिसकी सड़क दुर्घटना मे चेहरे को सारी हड्डी टूट गई थी उसका सफल ऑपरेशन किया गया, दुर्घटना की वजह से जबड़ा बन्द नहीं हो रहा था और मरीज को खाने पीने और मुँह खोलने मे भी परेशानी थी। चेहरे को तीन भागों में बाँटा जाता है और जब तीनों भागों की हड्डी टूटी हो तो इसे पैनफेशियल फ्रेक्चर कहते हैं। दुर्घटना के बाद मरीज कुछ घण्टे बेहोश था जिसकी वजह से न्यूरो सर्जन, ड़ॉ कुलदीप सिंह से फिटनेस लेने के बाद सर्जरी की गई। चेहरे की हड्डी को जोड़ने के लिए टाइटेनियम धातू की मिनिप्लेट और स्क्रू लगाए गए। पैन फेशियल फ्रेक्चर एक जटिल ऑपरेशन है क्योंकि चेहरे की हड्डी को पहले की तरह संगठित करना पड़ता है। सिविल सर्जन डॉ ए.के.साहू ने जानकारी साझा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है और आने वाले दिनों में और भी सुविधाओ का विस्तार करने की बात कही। यह सर्जरी ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ कामिनी डडसेना ने की एवं डॉ शिवांशी अग्निहोत्री ने ऑपरेशन में सहयोग किया। इस सर्जरी के एनेस्थेटिस्ट डॉ बसंत चौरसिया एवं डॉ श्रीकांत थे, जिन्होने साँस की नली सामने के टूटे हुए दाँत के बीच से डालकर मरीज को बेहोश किया। ओ.टी. टेक्निशियन रमेश एवं स्क्रब नर्स गीता ने अहम भूमिका निभाई। इस जटिल आपरेशन से जहाँ मरीजी को नई जिंदगी मिली है वही दुर्ग जिला अस्पताल में इस तरह से सफल आपरेशन करके डॉ कामिनी डडसेना ने सफलता के नए आयाम रच दिए है अब गरीबो को किसी भी तरह की परेशानी में प्राइवेट हॉस्पिटल जाने की जरूरत नही पड़ेगी,शासकीय हॉस्पिटल में बड़े हॉस्पिटलों की तर्ज पर मरीजो को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन